महानवमी पर श्रीमती कौशल्या साय ने बगिया में किया कन्या पूजन, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना,नौ कन्याओं की पूजा कर कराया भोजन, दक्षिणा और उपहार भेंट कर लिया आशीर्वाद

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

जशपुरनगर। शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने बगिया स्थित अपने गृह निवास में नौ कन्याओं का पूजन किया। उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार कन्याओं की पूजा-अर्चना कर मां दुर्गा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की और प्रदेशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

 

कन्या पूजन के दौरान कौशल्या साय ने नौ कन्याओं के माथे पर कुमकुम, अक्षत और चंदन का तिलक लगाया। इसके बाद उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और लाल चुनरी ओढ़ाकर धूप-दीप से आरती उतारी। उन्होंने कन्याओं को श्रद्धापूर्वक सात्विक भोजन कराया। पूजन और भोजन के बाद कन्याओं को दक्षिणा एवं उपहार भेंट किए और उनका आशीर्वाद लिया।

 

महानवमी के अवसर पर कौशल्या साय ने मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि नवरात्रि का पर्व श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सद्भाव का संदेश देता है। इस पर्व में कन्याओं को मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का प्रतीक मानकर उनकी पूजा की जाती है।

 

कन्या पूजन भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा है, जो नारी शक्ति के प्रति सम्मान और श्रद्धा का भाव प्रकट करती है। बेटियों को देवी स्वरूप मानकर उनका पूजन करना समाज में उनके महत्व और सम्मान को दर्शाता है। महानवमी पर की जाने वाली यह परंपरा आस्था के साथ-साथ बेटियों के प्रति आदर और समर्पण का संदेश भी देती है।

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!