मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर ग्राम अंधला में लगाया गया नया ट्रांसफार्मर,बिजली आपूर्ति हुई बहाल, ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जशपुरनगर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर ग्राम अंधला, तहसील मनोरा में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है। इससे बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन देकर ग्राम अंधला के मिडिल स्कूल के पास वाले मोहल्ले में ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की थी। कैंप कार्यालय के निर्देश पर वहां पर तत्काल नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है। ग्रामीणों ने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर बगिया में खोले गए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में लोगों की मांगों और समस्याओं के सामाधान का क्रम सतत रूप से जारी है। कैंप कार्यालय के निर्देश पर समस्या आने पर तत्काल ट्रांसफार्मर लगाने, ग्रिप चेंज, लाईन सुधारने का कार्य किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। जशपुर हाथी विचरण क्षेत्र होने की वजह से मुख्यमंत्री श्री साय के द्वारा बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

The prime news
Author: The prime news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!