Advertisements

भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए 5 नामों का पैनल – अरुण साव भाजपा चुनाव समिति की बैठक सम्पन्न।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

रायपुर: भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए प्रत्याशी चयन प्रक्रिया के तहत आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश जी की उपस्थिति में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक संपन्न हुई।

बैठक के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा ने भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए प्रत्याशी चयन हेतु रामविचार नेताम, शिवरतन शर्मा, संतोष पांडेय तथा श्रीमती रंजना साहू की सदस्यता वाली 4 सदस्यीय टीम बनाई थी। जिसने भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही बड़ी संख्या में अन्य लोगों से मुलाकात कर बातचीत की। जिसमें 17 नाम सामने आए। सभी नामों पर विचार करके आज हम 5 नामों का पैनल केंद्रीय चुनाव समिति को भेज रहे हैं।

भाजपा चुनाव समिति की बैठक में राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री शिव प्रकाश जी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, महामंत्री संगठन पवन साय, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, बृजमोहन अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, सरोज पांडेय, रामविचार नेताम, संतोष पांडेय, शिवरतन शर्मा, मोहन मंडावी, गौरीशंकर अग्रवाल, विक्रम उसेंडी, पुन्नूलाल मोहिले, केदार कश्यप, ओपी चौधरी, विजय शर्मा उपस्थित रहे।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!