हत्या का प्रयास करने वाला आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,पुरानी रंजिशा को लेकर घटना को दिया था। अंजाम

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

जांजगीर: पुलिस अधिक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक घटना 05:07.2023 को प्रार्थी नारायण प्रसाद सूर्यवंशी मोटर सायकल से पंचायत के काम से बम्हनीडीह जा रहा था की रास्ते में झर्रा मोड के आगे चोरिया रोड में आरोपी अशोक जायसवाल पूर्व रंजिश रखकर *अपने सफेद रंग की टाटा सफारी कार क्रमांक CG04-H8- 0707 से जान से मारने की नियत से प्रार्थी के मोटर सायकल को पीछे से ठोकर मार दिया* जिससे प्रार्थी व पीछे बैठे मुकुंद साहू मोटर सायकल सहित रोड किनारे खेत में फेंका गये और *किसी तरह से दोनो अपनी जान बचाकर भागे यदि नही भागते तो आरोपी उनके उपर अपने टाटा सफारी कार को चढाकर हत्या कर देता* की रिपोर्ट पर थाना सारागांव में अपराध क्रमांक 90 / 2023 धारा 307 भादवि कायम किया गया।

 

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी अशोक कुमार जायसवाल (इनसेना) उम्र 30 वर्ष साकिन चोरिया जो सकुनत पर मिलने पर घटना के संबंध में पूछताछ किया जो जुर्म स्वीकार करने से विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा *घटना कारित करने में प्रयोग टाटा सफारी कार को जप्त किया गया* तथा आरोपी को आज दिनांक 11.07 2023 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

 

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सुरेश ध्रुव, डी० एल० बरेठ, प्र०आर० मथुरा प्रसाद केशी राज कुमार चंद्रा आर० विरेन्द्र टंडन, रोहित कहरा, गिरिश कश्यप सोमेश शर्मा का विशेष भुमिका रहा।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!