ताजा खबरें

फर्जी डॉक्टरों पर पुलिस का शिकंजा, जांजगीर जिले से एक और गिरफ्तार।

 

जांजगीर-चांपा: जिले में अब फर्जी डॉक्टरां के खिलाफ पुलिस-प्रशासन ने मोर्चा खोल दिया है। झोलाछाप डॉक्टरों और फर्जी लैब पर दबिश देकर उन्हें बंद किया जा रहा है साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जा रहा है।

 

जानकारी के अनुसार, जांजगीर चाम्पा जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सभी विकास खंडों में दबिश देकर 2 दर्जन से अधिक फर्जी क्लिनिक और पैथो लेब को सील किया है। नवागढ़, अकलतरा, बम्हनीडीह और पंतोरा थाना में एफआईआर भी दर्ज कराया है।

 

मामले में अकलतरा पुलिस ने बिना दस्तावेज के अवैध क्लिनिक संचालन करने वाली पार्वती श्रीवास को गिरफ्तार कर लिया है और नवागढ़ पुलिस ने सेमरा गाँव मे अवैध क्लिनिक चलाने वाले फर्जी डाक्टर विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वही पंतोरा पुलिस और बम्हनीडीह पुलिस फरार फर्जी डाक्टरां की तलाश मे जुट गई है।

VIDEO : एक्शन मोड में जशपुर पुलिस, खुद एसपी शशि मोहन सिंह सड़क पर उतरे, बस एजेंटो को गुंडागर्दी करने पर दी सख्त हिदायत, नहीं तो होगी कड़ी कार्यवाई,बेतरतीब वाहन खड़ा करने पर भी होगी सख्त कार्रवाई, साथ ही एसपी ने आम लोगों को सुरक्षा का दिलाया भरोसा,,,,,

Rashifal