पुलिस का ऑपरेशन ‘तलाश’:तीन दिन में सात गुमशुदा लोगों को खोजकर परिजनों से मिलाय

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

 

 छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा पूरे प्रदेश में एक जून से शुरू किए गए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन तलाश’ के तहत जशपुर पुलिस ने केवल तीन दिनों में सात गुमशुदा व्यक्तियों को तलाश कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया है।  इस अभियान के तहत जशपुर जिले के पत्थलगांव, कुनकुरी और बगीचा थाना क्षेत्रों से गुम इंसान को खोजने में सफलता मिली है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पत्थलगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत 14 फरवरी 2025 को दर्ज एक मामले में, एक महिला अपनी नातिन के साथ लापता हो गई थी। पुलिस ने तकनीकी टीम और मुखबिर सूचना के आधार पर पता लगाया कि महिला ने अपनी मर्जी से विवाह कर लिया था। उसे 1 जून को दस्तयाब कर परिजनों से मिलवाया गया। वही एक अन्य महिला जो वर्ष 2021 से लापता थी, उसकी भी जानकारी विवाह के बाद अलग स्थान पर रहने की मिली। महिला ने स्वेच्छा से घर छोड़ा था। और एक 23 वर्षीय युवक, जो काम की तलाश में हरियाणा चला गया था, को भी बरामद कर परिवार से मिलाया गया।

 

इस तरह  कुनकुरी थाना क्षेत्र से 28 मई 2025 को दर्ज मामले में एक महिला, जो पति से नाराज होकर बिना बताए चली गई थी, को पुलिस ने 1 जून को जशपुर क्षेत्र से बरामद कर सकुशल परिजनों को सौंपा। वही थाना बगीचा क्षेत्र से वर्ष 2022 में लापता हुई एक 27 वर्षीय महिला को पुलिस ने हरियाणा में काम करते पाया। महिला ने बताया कि उसने घरवालों की मर्जी के बिना शादी की।साथ ही 3 अप्रैल 2025 को लापता 38 वर्षीय महिला को 1 जून को अंबिकापुर से बरामद किया गया, जो पति से विवाद के बाद रिश्तेदार के यहां रह रही थी। वही वर्ष 2024 में लापता हुए 47 वर्षीय राजू दास महंत को तमिलनाडु में कार्यरत पाया गया। पुलिस ने फोन के माध्यम से उसे परिजनों से संपर्क कराया।

 

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि इस ऑपरेशन तलाश के तहत 5 महिलाएं और 2 पुरुष, कुल 7 गुमशुदा व्यक्तियों को ढूंढकर सकुशल परिजनों से मिलाया गया। पुलिस का यह अभियान सिर्फ आंकड़ों तक सीमित नहीं, बल्कि बिछड़े परिवारों को जोड़ने का संवेदनशील प्रयास बन गया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा एक जून से 30 जून तक प्रदेशभर में ऑपरेशन तलाश चलाया जा रहा है,यह अभियान पूरे महीने जारी रहेगा।”

 

 

The prime news
Author: The prime news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!