Advertisements

फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर नाबालिग से की अश्लील हरकतें :पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल:आरोपी ने फर्जी फेसबुक आईडी से भेजे अश्लील संदेश, दी दुष्कर्म की धमकी

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुर, सोशल मीडिया के ज़रिए नाबालिग बालिकाओं को परेशान करने वालों पर जशपुर पुलिस ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। नारायणपुर थाना क्षेत्र की 17 वर्षीय पीड़िता ने 17 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि “नैंसी प्रिया” नामक फेसबुक आईडी से उसे अश्लील मैसेज, गालियां और दुष्कर्म की धमकी मिल रही थी। यही नहीं, आरोपी ने पीड़िता और उसकी बड़ी बहन की तस्वीरें भी अपलोड कर दी थीं और अनजान नंबर से फोन करके मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था।

 

मामले की गंभीरता और पीड़िता की नाबालिगता को ध्यान में रखते हुए, एसएसपी क शशि मोहन सिंह के निर्देशन में तत्काल BNS की धारा 75, 78, 79, 351(2), POCSO एक्ट की धारा 11, 12, तथा IT एक्ट की धारा 67 के तहत अपराध दर्ज किया गया और तकनीकी विश्लेषण हेतु साइबर सेल को लगाया गया।

 

पुलिस की टेक्निकल टीम ने तेजी से काम करते हुए मोबाइल नंबर और फर्जी फेसबुक आईडी को ट्रेस किया। जांच में पता चला कि यह फेसबुक आईडी और नंबर कांसाबेल निवासी रोहित मिंज (24 वर्ष) का है, जो “नैंसी प्रिया” के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर पीड़िता को परेशान कर रहा था।

 

इसके बाद नारायणपुर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और उसके पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

 

साइबर सेल से उप निरीक्षक नसीरुद्दीन अंसारी, थाना प्रभारी आर.एस. पैंकरा, प्रधान आरक्षक पुरन यादव, नगर सैनिक ओमप्रकाश और वीरेंद्र यादव ने इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि “जशपुर पुलिस महिलाओं व बच्चों से जुड़े अपराधों को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है। सोशल मीडिया के माध्यम से अपराध करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।”

 

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights