Advertisements

छत्तीसगढ़ की प्रज्ञा प्रसाद ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम, बनीं ‘गृहलक्ष्मी मिसेज इंटेलिजेंट’भारत की सबसे बड़ी मिसेज इंडिया प्रतियोगिता में गूंजा छत्तीसगढ़ का नाम

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

The prime news 

नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी मिसेज इंडिया प्रतियोगिता ‘गृहलक्ष्मी मिसेज इंडिया सीजन 2025’ के ग्रैंड फिनाले में छत्तीसगढ़ का नाम देशभर में गूंजा। नई दिल्ली के फाइव स्टार होटल क्राउन प्लाजा में आयोजित इस भव्य आयोजन में छत्तीसगढ़ से फाइनलिस्ट के रूप में चयनित हुईं प्रज्ञा प्रसाद को ‘गृहलक्ष्मी मिसेज इंटेलिजेंट’ क्राउन से सम्मानित किया गया। 28 प्रतिभागियों में वे नौवें पायदान पर रहीं और अपनी प्रतिभा, व्यक्तित्व और वाक्-कौशल से ज्यूरी का दिल जीत लिया।

 

गर्व का क्षण

सम्मानित होने के बाद प्रज्ञा प्रसाद ने कहा—“इतने बड़े प्लेटफॉर्म पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व का क्षण है। मेरी बेटी सिद्धि ने मुझे इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। मेरा मानना है कि जीवन में या तो हम जीतते हैं या सीखते हैं। मैंने यहां खुद को और अधिक निखारने, आत्मविश्वास बढ़ाने और नई सीख पाने के उद्देश्य से हिस्सा लिया। कुछ चीजें हानि-लाभ से परे होती हैं और मेरे लिए यह अनुभव वैसा ही रहा।”

ऑडिशन से ग्रैंड फिनाले तक

प्रज्ञा प्रसाद का यह सफर फॉर्म भरने से शुरू होकर कई पड़ावों से गुज़रा। ऑडिशन के बाद वे फाइनलिस्ट के रूप में चुनी गईं। इसके बाद ऑनलाइन ग्रूमिंग सेशन्स हुए जिनमें देश के नामी एक्सपर्ट्स ने मार्गदर्शन दिया—फिटनेस के लिए शगुन कृष्णा, सोशल मीडिया व पर्सनल ब्रांडिंग के लिए डॉ. फरज़ाना लकड़ावाला, कम्युनिकेशन स्किल्स पर वत्सला जोसेफ और मेकअप बेसिक्स के लिए कीर्ति वर्मा ने प्रशिक्षण दिया।

 

बतौर फाइनलिस्ट उन्होंने पुणे के निसर्ग सृष्टि वेलफेयर फाउंडेशन (Noise Pollution पर कार्यरत) और स्पर्श NGO (Menstrual Hygiene पर कार्यरत) के साथ चैरिटी वर्क भी किया। साथ ही मेंस्ट्रुअल हाईजीन के लिए फंडरेज़िंग अभियान में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता से जुड़े ब्रांड प्रमोशन गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाई।

 

21 से 23 अगस्त तक नई दिल्ली स्थित होटल क्राउन प्लाजा में ग्रूमिंग, प्रोफेशनल फोटोशूट, टैलेंट राउंड और रैंप वॉक की तैयारियां हुईं। 24 अगस्त को हुए ग्रैंड फिनाले में प्रज्ञा प्रसाद ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए ‘गृहलक्ष्मी मिसेज इंटेलिजेंट’ का क्राउन अपने नाम किया।

 

ज्यूरी में शामिल दिग्गज हस्तियां

फिनाले में प्रतिष्ठित ज्यूरी सदस्यों में शहनाज हुसैन ग्रुप की संस्थापक पद्मश्री शहनाज हुसैन, ब्लॉसम कोचर ग्रुप की चेयरपर्सन डॉ. ब्लॉसम कोचर, पूर्व क्रिकेटर अंजुम चोपड़ा, आलेख फाउंडेशन की फाउंडर डॉ. रेने जॉय, एमटीवी सेलिब्रिटी व फिटनेस इन्फ्लुएंसर पीयू शर्मा, शगुन कृष्णा और राधिका भूषण शामिल रहीं।

 

प्रतियोगिता का उद्देश्य

आयोजकों के अनुसार, गृहलक्ष्मी मिसेज इंडिया का मकसद महिलाओं को केवल खिताब दिलाना नहीं, बल्कि उन्हें एक जीवनभर का अनुभव और अपनी क्षमताओं को निखारने का अवसर प्रदान करना है। यहां प्रतिभागियों को विश्वस्तरीय मार्गदर्शन और सत्र दिए जाते हैं ताकि वे वैश्विक स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकें।

 

प्रज्ञा प्रसाद का परिचय

प्रज्ञा प्रसाद ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। लगभग 19 वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने दूरदर्शन मध्यप्रदेश, ईटीवी भारत, जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, IBC24, दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूज 24 मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है। वर्तमान में वे आकाशवाणी रायपुर में प्रेज़ेंटर के रूप में सेवाएं दे रही हैं।

यह उपलब्धि न केवल प्रज्ञा प्रसाद के लिए बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है, जिसने राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights