पं.जवाहरलाल नेहरू शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रवेश हेतु प्रावीण्य सूची जारी,10 अप्रैल शाम 5 बजे तक तक दावा-आपत्ति आमंत्रित,

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

 

जशपुरनगर, 08 मार्च 2026/ पं.जवाहरलाल नेहरू शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जशपुर नगर, जिला जशपुर में प्रवेश हेतु 7 अप्रैल को आयोजित परीक्षा के पश्चात् प्रावीण्य सूची तैयार कर जारी कर दी गई है। विद्यालय द्वारा परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन उपरांत प्रवेश चयन समिति ने कक्षावार एवं वर्गवार प्रावीण्य सूची तैयार की गई है। इस सूची के संबंध में अभ्यर्थियों से 10 अप्रैल 2026 तक दावा-आपत्ति आमंत्रित किए गए हैं।
दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने के इच्छुक आवेदक दिनांक 10 अप्रैल 2026 को शाम 5:00 बजे तक आवश्यक अभिलेखों सहित विद्यालय में स्वयं उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात् प्राप्त किसी भी दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु प्रावीण्य सूची पं. जवाहरलाल नेहरू शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में चस्पा की गई है। साथ ही अभ्यर्थी सूची को विद्यालय की वेबसाइट https://govtmodelhssjashpur.in पर जाकर भी देख सकते हैं।

The Prime News
Author: The Prime News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!