भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक, कांग्रेस ने गृहमंत्री अमित शाह को लिखी चिट्ठी।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

नई दिल्ली: कांग्रेस ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में सुरक्षा की चूक का आरोप लगाया है। इसे लेकर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गृह मंत्रालय को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल की सुरक्षा में चूक की बात कही है। कांग्रेस का दावा है कि दिल्ली पुलिस राहुल की सुरक्षा के मुद्दे में पूरे तरह से विफल रही है।

कांग्रेस का आरोप है कि भारत जोड़ो यात्रा जैसे ही 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंची। उसके बाद कई बार राहुल गांधी की सुरक्षा में सेंध लगी और दिल्ली पुलिस भीड़ को काबू करने और उनके चारों ओर के सुरक्षा के घेरे को मेंटेन करने में असफल रही। राहुल गांधी को Z प्लस सिक्योरिटी मिली है। केसी वेणुगोपाल ने शिकायत में कहा कि इसके बाद स्थिति काफी बिगड़ गई। जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और भारत यात्रा में शामिल यात्रियों को सुरक्षा का घेरा बनाना पड़ा।

केसी वेणुगोपाल ने चिट्ठी में लिखा कि दिल्ली पुलिस मूकदर्शक बनी रही और भीड़ को रोकने में नाकाम रही। इसके अलावा इंटेलिजेंस ब्यूरो का इस्तेमाल उन लोगों को डराने धमकाने में किया जा रहा है जो राहुल गांधी से मिल रहे हैं। आईबी उनसे लगातार पूछताछ कर रही है।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

श्री राम नवमी जन्मोत्सव पर अष्ट प्रहरी का आयोजन, भव्य कलश यात्रा में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु, कल से शुरू होगा हरे कृष्ण हरे राम का जाप,विधायक गोमती साय,जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता सहित जुटे

बगिया में मुख्यमंत्री ने किया 72 लाख के हेलीपेड लाउंज और 28 हेक्टेयर पर्यावरण वाटिका का लोकार्पण, विकसित हो रहा है जशपुर का नया पर्यटन केंद्र—रोजगार, पर्यावरण और बुनियादी सुविधाओं को लेकर मिली बड़ी सौगात,