Advertisements

राहुल ने कहा मेरे नाम के साथ गांधी है. तो इधर सीएम बघेल ने खड़े किए सवाल. जानिए क्या है

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

दिल्ली/रायपुर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने के बाद से कांग्रेस की राजनीति में एक भूचाल सा आ गया है। देशभर में कांग्रेस नेताओं से लेकर कार्यकर्ताओं के बीच केवल एक ही चर्चा है कि राहुल के सियासी भविष्य का क्या होगा।

 

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से लेकर ज्यादातर नेता केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। कांग्रेस का एक ही आरोप है कि पीएम मोदी तानाशाह की तरह बर्ताव पर उतर आए हैं और राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त कराए जाने की साजिश रची गई है, न्यायपालिका को प्रभावित किया गया है।

 

इस बीच राहुल गांधी ने शनिवार को मीडिया से चर्चा में यह कहते हुए कि उनके नाम के साथ सावरकर नहीं गांधी लगा हुआ है। वे राहुल सावरकर नहीं, बल्कि राहुल गांधी हैं, कहते हुए प्रतिद्वंद की राजनीति को नई हवा दे दी है। राहुल गांधी ने कहा है कि भले ही उनकी संसद की सदस्यता छिन गई हो, लेकिन वे किसी से डरने वाले नहीं हैं।

 

 

 

इधर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए। जाने से पहले मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और भाजपा पहले अडानी पर जवाब दे। पिछड़ों के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाना बंद करे और ओबीसी आरक्षण क्यों रोका गया है, उसका जवाब दें।

 

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights