Advertisements

कोरबा में बारिश का कहर: तेज बहाव में बही सड़क।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

कोरबा: छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री के बाद लगातार बारिश हो रही है। सभी जिलों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। कोरबा में बारिश आते ही लोगों की परेशानियां बढ़ गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, पाली विकासखंड के पोड़ी-पाली मार्ग में गुंजन नाला पर निर्मित अस्थाई सड़क का एक हिस्सा बह गया। इससे 18 गांवों का संपर्क टूट गया है।

बता दें कि रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बस्तर और सरगुजा समेत कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी है। धमतरी में जहां नदी नाले उफान पर है वही रायपुर में भी कई घर बारिश से डूब गए थे, घरों में पानी घुस गया था। आकाशीय बिजली गिरने से भी कई लोगों की मौत की खबर आई। गौरेला पेंड्रा मरवाही में महिला समेत 12 बकरियों की मौत हुई।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights