Advertisements

जशपुर पुलिस में फेरबदल: दो थानों और एक चौकी के प्रभारी बदले, चार सहायक उप निरीक्षकों का भी तबादला

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

जशपुर। जिला पुलिस प्रशासन में प्रशासनिक दृष्टिकोण से एक बार फिर फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने दो थानों और एक चौकी के प्रभारी अधिकारियों की अदला-बदली के साथ चार सहायक उप निरीक्षकों का भी तबादला आदेश जारी किया है। यह कदम बेहतर प्रशासनिक कार्य संचालन और पुलिस व्यवस्था में चुस्ती लाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना सन्ना, थाना आस्ता और चौकी कोतबा के प्रभारी अधिकारियों का दायित्व आपसी परिवर्तन के तहत बदला गया है। इसमें—

उप निरीक्षक बृजेश यादव, जो वर्तमान में थाना सन्ना के प्रभारी थे, उन्हें अब चौकी कोतबा का प्रभारी बनाया गया है।

उप निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, जो कोतबा चौकी प्रभारी के पद पर थे, अब थाना आस्ता का प्रभार संभालेंगे।

वहीं, उप निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, जो थाना आस्ता के प्रभारी थे, को अब थाना सन्ना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इन थाना प्रभारियों के स्थानांतरण के साथ-साथ चार सहायक उप निरीक्षकों को भी विभागीय कार्य संतुलन की दृष्टि से नई पदस्थापना दी गई है:

सहायक उप निरीक्षक नीता कुर्रे को थाना पत्थलगांव से स्थानांतरित कर थाना कांसाबेल भेजा गया है।

सहायक उप निरीक्षक खिरोवती बेहरा को थाना कांसाबेल से थाना तपकरा में पदस्थ किया गया है।

सहायक उप निरीक्षक संत कुमार चौहान को यातायात शाखा पत्थलगांव से रक्षित केंद्र जशपुर स्थानांतरित किया गया है।

सहायक उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह को यातायात शाखा जशपुर से यातायात शाखा पत्थलगांव भेजा गया है।

एसएसपी ने अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के निर्वहन में दक्षता और जवाबदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस महकमे में इस तबादले को प्रशासनिक सुदृढ़ता और फील्ड स्तर पर कामकाज को दुरुस्त करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights