रायपुर: वरिष्ठ पत्रकार रमेश नैयर का बुधवार की दोपहर में 82 वर्ष की आयु मेंआकस्मिक निधन हो गया है। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। निधन की दुखद खबर से पत्रकारिता ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में लोग स्तब्ध रह गए। उनके निधन की सूचना सोशल मीडिया साईट फेसबुक पर उनके पुत्र संजय नैयर ने दी।
रमेश नैयर के निधन पर वरिष्ठ पत्रकारों ,लेखकों, साहित्यकारों सहित मुख्यमंत्री सहित तमाम वरिष्ठ नेताओ ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel ने वरिष्ठ पत्रकार श्री रमेश नैयर जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि स्व.नैयर ने छत्तीसगढ़ के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर भी पत्रकारिता के प्रतिमान स्थापित किये हैं। उनका कृतित्व और व्यक्तित्व हमेशा हम सबका प्रेरणास्रोत रहेगा।— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) November 2, 2022




