Advertisements

थाना के बैरक में मिली एएसआई की लाश से सनसनी | शरीर पर चोट के निशान।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

रायपुर: एएसआई नगेंद्र सिंह परिहार की लाश थाना परिसर में मिलने से कोरबा जिले में सनसनी फैल गई है। पहली नजर में मामला हत्या से जुड़ा दिखाई पड़ रहा है। मामले की सूचना मिलने पर आला पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के बांगो थाना में पदस्थ एएसआई नगेंद्र सिंह परिहार की बॉडी आज सुबह उनके बैरक में मिली। बैरक का दरवाजा टूटा हुआ था और शरीर पर चोट के निशान हैं। नागेंद्र सिंह परिहार थाने में उप सहायक निरीक्षक के पद पर तैनात थे। मामले से पुलिस आला अधिकारी सहित कोरबा जिले में सनसनी फैल गई है।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!