Advertisements

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस” अभिव्यक्ति के तहत सात दिवसीय जनजागरुकता कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ,धमतरी पुलिस द्वारा किया जा रहा है 07 दिवसीय ‘अभिव्यक्ति’ नारी के सम्मान, जन जागरूकता कार्यक्रम।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ अशोक जुनेजा के मंशानुरूप पुलिस अधीक्षक धमतरी प्रशांत ठाकुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती सारिका वैद्य के नेतृत्व में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2023 के अवसर पर दिनांक 13 मार्च 2023 से 19 मार्च 2023 तक सात दिवसीय महिला जन जागरूकता अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

 

*’अभिव्यक्ति, नारी के सम्मान की’* का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ पुलिस प्रशिक्षण केंद्र कम्पोजिट बिल्डिंग धमतरी में जिले विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं एवं समाज सेवी संस्था के पदाधिकारियों एवं महिला पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य कर रही महिलाओं का कर्तव्यों का समुचित निर्वहन करने हेतु प्रेरणा देने वाली मातृ शक्तियों आमंत्रित किया गया था।

 

डीएसपी.आईयूसीएडब्लू. श्रीमती सारिका वैद्य द्वारा महिलाओं एवं बच्चों को कानून में प्रदत्त अधिकारों के प्रति सजगता, शिक्षा का महत्व, उनकी सुरक्षा, सामाजिक कुरीतियों एवं अंधविश्वासों के प्रति सजगता, उनकी सुरक्षा हेतु प्रदत्त संसाधनों के संबंध में बताया गया।

 

जिसमें निरीक्षक श्रीमती सत्यकला रामटेके,सूबेदार सुश्री रेवती वर्मा एवं महिला आरक्षकों व शक्ति टीम के द्वारा

धमतरी शहर के उपस्थित महिलाओं से संबंधित अपराध के बारे में जानकारी देते हुए साइबर सुरक्षा, टोनही प्रताड़ना अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा, बाल विवाह, पाक्सो एक्ट, मानव तस्करी, लैंगिक उत्पीड़न, पौष्टिक आहार, पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना, कैरियर काउंसलिंग, नशा मुक्ति, आत्मरक्षा एवं गुड टच-बैड टच आदि के संबंध में आम जनों को समझाइश देकर जागरूक किया गया।

▪️आज के अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम के शुभारंभ में डीएसपी.आईयूसीएडब्लू श्रीमती सारिका वैद्य,निरीक्षक श्रीमती सत्यकला रामटेके,सूबेदार सुश्री रेवती वर्मा सउनि.पुष्पा पांडेय,म.प्रआर.अमिता सोनी ,दिनेश्वरी नेताम, एव,डॉ. प्रिति चांडक,श्रीमती कामिनी कौशिक, जानकी गुप्ता, मोनिका सिंह ,पुष्पलता हिंगोले,कनकप्रभा शाह,भावना मरकाम,प्रभा साहू,नंदनी साहू ,प्रिति ठाकुर, रूबी कुर्रे,तोमन साहू, मनिषा सिन्हा,महिलायें एवं शहर के महिलाएं सहित मआर. बहुत संख्या में उपस्थित रहे।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights