डीएसपी के आकस्मिक निधन पर एसपी ने की शोक संवेदना प्रकट,मृत देह को ससम्मान मरच्यूरी कक्ष में रखा गया,परिवार वाले को दी गई है सूचना, परिवारजनो के आने के बाद नियमानुसार की जाएगी अग्रिम कार्रवाई-एसपी,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जशपुर जिले में पदस्थ डीएसपी श्री हरिचरण सिंह का आकस्मिक निधन हो गया। श्री सिंह जशपुर में डीएसपी के पद पर पदस्थ थे। पुलिस अधीक्षक श्री डी. रविशंकर ने डीएसपी श्री हरिचरण सिंह आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना प्रकट किया। उन्होंने सुबह मरच्यूरी कक्ष पहुंचे जहां डीएसपी का शव ससम्मान रखा गया है।
एसपी श्री डी रविशंकर ने बताया कि जिले में पदस्थ डीएसपी श्री हरि चरण सिंह की पूर्व मे पदस्थापना अजाक में थी। ट्रांसफर जिला पुलिस मुख्यालय में हो गया था। वर्तमान में हुआ जशपुर में ही रह रहे थे। तबीयत खराब हो गई थी। पहले वह प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे थे। जहां उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। उन्हें शासकीय जिला अस्पताल जशपुर रिफर किया गया। रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उनके परिवार वालों को सूचना दे दी गई है परिवार वालों के आने के बाद अगली प्रक्रिया विधिवत की जाएगी। वर्तमान में उनकी मृत देह को ससम्मान मरच्यूरी कक्ष में रखा गया है। परिवार वाले के आने के पश्चात अग्रिम कार्रवाई नियमानुसार करेंगे।

The prime news
Author: The prime news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!