Advertisements

*श्री जगन्नाथ महाप्रभु आज रथ में होंगे सवार, भव्य बाहुड़ा रथ यात्रा का होगा आयोजन, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय करेंगे शिरकत…..*

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

दोकड़ा। आज दोकड़ा में श्री जगन्नाथ महाप्रभु की भव्य बाहुड़ा रथ यात्रा का आयोजन होने जा रहा है। इस पावन अवसर पर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा रथ में सवार होकर मौसी बाड़ी (गुंडिचा मंदिर) से वापसी करते हुए पुनः श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचेंगे। धार्मिक आस्था, भक्ति और उत्साह का संगम इस यात्रा में देखने को मिलेगा।

विशेष आकर्षण : ओडिशा की सांस्कृतिक झलक

इस वर्ष की बाहुड़ा यात्रा में ओडिशा की प्रसिद्ध दुलदूली बाजा एवं संकीर्तन मंडली विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। पारंपरिक बाजों की गूंज और भक्तिमय कीर्तन से वातावरण गूंज उठेगा। श्रद्धालु नाचते-गाते हुए भगवान के रथ को खींचने का सौभाग्य प्राप्त करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय होंगे शामिल

इस धार्मिक आयोजन में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। वे भगवान के दर्शन कर रथ यात्रा में भाग लेंगी और श्रद्धालुओं के साथ धर्ममयी वातावरण को साझा करेंगी।

रथ यात्रा की शुरुआत

बाहुड़ा यात्रा के लिए रथ आज मौसी घर श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा के लिए रवाना होगा। रथ को सजाया गया है पारंपरिक झूमरों, पुष्पों और रंगीन वस्त्रों से। सुबह विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रथ यात्रा की शुरुआत की जाएगी।

हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

रथ यात्रा में आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सुरक्षा और व्यवस्थाओं के लिए स्थानीय प्रशासन व श्री जगन्नाथ मंदिर समिति द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।वहीं श्री जगन्नाथ मंदिर समिति दोकड़ा द्वारा भक्तों के लिए महाप्रसाद भंडारा का आयोजन किया गया है।

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights