सड़क दुर्घटना में घायल एएसआई के परिजनों से मिले एसएसपी दुर्ग, हर संभव मदद का दिया आश्वासन

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

दुर्ग, 19 मई 2025:  एसएसपी दुर्ग,  विजय अग्रवाल ने कल गदा चौक, सुपेला के पास वाहन चेकिंग के दौरान सड़क दुर्घटना में घायल हुए सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) अमर दास गंगराले के परिजनों से अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और विभाग की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

गौरतलब है कि दिनांक 18 मई 2025 को थाना सुपेला में पदस्थ एएसआई अमर दास गंगराले गदा चौक, सुपेला के पास ड्यूटी पर थे। इसी दौरान घड़ी चौक की ओर से आ रही एक बुलेट मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 07/सीडब्ल्यू-8607, जिसे इशिता राजपूत चला रही थी और राकेश उपाध्याय पीछे बैठे थे, ने एएसआई गंगराले को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एएसआई गंगराले के सिर के पीछे चोट लगी और उन्हें उल्टी होने पर तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ड्यूटी के दौरान एएसआई गंगराले के घायल होने की सूचना मिलते ही एसएसपी विजय अग्रवाल तुरंत अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से एएसआई गंगराले के स्वास्थ्य और उपचार के बारे में जानकारी ली। इसके पश्चात, उन्होंने एएसआई गंगराले के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और उनके बेहतर इलाज के लिए हर संभव विभागीय मदद का आश्वासन दिया। एसएसपी अग्रवाल ने कहा कि पुलिस विभाग इस दुख की घड़ी में एएसआई गंगराले और उनके परिवार के साथ खड़ा है।

The prime news
Author: The prime news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!