Advertisements

केंद्रीय महिला एव बाल विकास मंत्री से मिली राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंवदा सिंह जूदेव,रखा पहाड़ी कोरवा और बिरहोर बाहुल्य क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्र के विकास का प्रस्ताव

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंवदा सिंह जूदेव ने रायपुर में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी से सौजन्य मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी एक दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंची थीं।

मुलाकात के दौरान प्रियंवदा सिंह जूदेव ने जशपुर जिले की विशेष संरक्षित जनजाति पहाड़ी कोरवा और बिरहोर समाज की स्थिति पर चर्चा करते हुए बताया कि इन समुदायों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनमन योजना के तहत जिले में बुनियादी ढांचे का विकास हो रहा है, लेकिन इन जनजातीय बच्चों के कुपोषण से बचाव, मानसिक व शैक्षणिक उन्नयन के लिए और ठोस प्रयास जरूरी हैं।

इसी क्रम में उन्होंने केंद्रीय मंत्री को मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र की रूपरेखा प्रस्तुत की। प्रस्तावित केंद्र में आकर्षक रंग-रोगन, बच्चों के लिए छोटे आकार की डेस्क-बेंच और एक टीवी उपलब्ध कराने की योजना है। टीवी के माध्यम से सप्ताह में एक-दो दिन बच्चों को राइम्स, पेंटिंग सिखाने के साथ-साथ मनोरंजक व ज्ञानवर्धक कार्यक्रम भी दिखाए जाएंगे।

प्रियंवदा सिंह जूदेव ने बताया कि एक मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र विकसित करने में लगभग एक लाख रुपये की लागत आएगी। जशपुर जिले में 100 आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र स्थापित करने के लिए राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से भी चर्चा की जा चुकी है।

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने इस प्रस्ताव की सराहना करते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!