Advertisements

 यातायात के नियमों की उलंघन पर 85 वाहन चालकों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही, 43000 का कटा चालान,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

 

पुलिस द्वारा यातायात के नियमों की अवहेलना करने वाले कुल 85 वाहन चालकों के विरुद्ध सख़्ती से कार्यवाही कर 43000/- समन शुल्क किया गया वसूल।
पुलिस टीम द्वारा दो पहिया वाहन में तीन सवारी चलने वाले वाहन चालकों पर कुल 25 प्रकरण दर्ज कर 12500/- समन शुल्क किया गया वसूल।
मोबाइल फ़ोन पर बात करते हुए वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर कुल 44 प्रकरण दर्ज कर 13200/- समन शुल्क किया गया वसूल।
अन्य विभिन्न धाराओं के तहत् कार्यवाही करते हुए कुल 16 प्रकरण दर्ज कर कुल 17300/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल।

सरगुजा पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के तहत यातायात के नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रतिदिन अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है, इसी क्रम मे बीते दिन यातायात पुलिस टीम द्वारा मोबाइल पर बात कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों, दो पहिया वाहन मे तीन सवारी वाहन चलाने वाले वाहन चालकों तथा अन्य विभिन्न धाराओं के तहत् भी सख्ती से कार्यवाही की गई।

यातायात पुलिस द्वारा अभियान के तहत दो पहिया वाहन मे तीन सवारी वाहन चालकों के विरुद्ध कुल 25 प्रकरण दर्ज कर 12500/- समन शुल्क वसूल किया गया, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करने वाले कुल 44 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर कुल 13200/- समन शुल्क वसूल किया गया तथा अन्य विभिन्न धाराओं के तहत् कार्यवाही करते हुए कुल 16 प्रकरण दर्ज कर कुल 17300/- रूपये समन शुल्क वसूल किया गया है। यातायात सुरक्षा अभियान के तहत् यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले कुल 85 वाहन चालकों पर 43000/- रुपये की चालानी कार्यवाही की गई है।

सरगुजा पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के तहत प्रतिदिन कार्यवाही की जायगी, सरगुजा पुलिस आमनागरिकों से अपील करती है, कि यातायात के नियमों का पालन करें एवं स्वयं सुरक्षित रहें तथा अन्य राहगीरों को भी सुरक्षित रखे।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!