Advertisements

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री पर चलेगा सख्त अभियान, SSP शशि मोहन सिंह ने क्राइम मीटिंग में दिए निर्देश,

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

जशपुर, 19 जुलाई | जशपुर जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, लंबित मामलों का त्वरित निराकरण करने तथा नशे व अवैध गतिविधियों पर कड़ी लगाम लगाने के उद्देश्य से शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय जशपुर में एक महत्वपूर्ण क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना/चौकी प्रभारी एवं रक्षित केंद्र प्रभारी उपस्थित रहे।

📌 बिना डॉक्टर पर्ची के नशीली दवाइयों की बिक्री पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

एसएसपी श्री सिंह ने निर्देशित किया कि बगैर वैध चिकित्सकीय पर्ची के नशीली दवाएं बेचने वाले मेडिकल दुकानदारों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाए। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों को डेंट्राइट, सुलेशन जैसे नशीले पदार्थ बेचे जाने पर गहरी चिंता जताते हुए संबंधित दुकानों को चिन्हित कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

🛑 नशे, तस्करी और जुए पर ‘इंड टू इंड’ विवेचना की सख्त हिदायत

अवैध गतिविधियों जैसे गौ-तस्करी, गांजा व्यापार, सट्टा, जुआ और अवैध प्रवासियों की पहचान व निगरानी को प्राथमिकता देते हुए एसएसपी ने कहा कि संबंधित थाना प्रभारी सीधे जिम्मेदार माने जाएंगे यदि उनके क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगड़ती है। नशे के मामलों में इंड टू इंड (End-to-End) विवेचना कर अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश भी दिए गए।

📲 साइबर फ्रॉड व ऑनलाइन ठगी पर त्वरित कार्रवाई का संदेश

ऑनलाइन ठगी की बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए, साइबर सेल के साथ समन्वय बनाकर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि थाने स्तर पर साइबर अपराध की सूचना मिलते ही संबंधित जानकारी समय पर मुख्यालय भेजी जाए।

🛂 घुसपैठियों पर होगी सख्त वैधानिक कार्रवाई

एसएसपी श्री सिंह ने अवैध प्रवासियों एवं घुसपैठियों को लेकर टोल फ्री नंबर 1800-233-1905 का उल्लेख करते हुए कहा कि सूचना मिलते ही “सर्वोच्च प्राथमिकता” के साथ वैधानिक कार्रवाई की जाए।

👮‍♀️ महिला एवं बाल अपराधों को मिले संवेदनशीलता से त्वरित न्याय

महिला एवं बच्चों से जुड़े मामलों में तत्काल और संवेदनशीलता से कार्रवाई करने की बात कहते हुए एसएसपी ने थानों को निर्देशित किया कि ऐसी शिकायतों पर कोई भी कोताही न बरती जाए।

🚔 थाना व्यवस्था और गश्त को दुरुस्त करने के निर्देश

प्रत्येक थाना/चौकी में गश्त प्वाइंट फिक्स कर रजिस्टर संधारित किया जाए।

कर्मचारियों की रोटेशनल ड्यूटी लगाकर आपसी सामंजस्य को मजबूत किया जाए।

पैदल गश्त, कांबिंग ऑपरेशन और शाम की विजिबल पुलिसिंग अनिवार्य की जाए।

📍 थाना प्रभारी खुद लें ‘गणना’ और शिकायतकर्ता को मिले सम्मान

एसएसपी ने यह स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी शिकायतकर्ता को थाने से निराश न लौटना पड़े। सभी शिकायतों की निष्पक्ष जांच हो और यदि कोई शिकायत थाने में सुनी नहीं जाती, तो जिम्मेदारी सीधे संबंधित प्रभारी की होगी। राजपत्रित अधिकारियों को सप्ताह में कम से कम एक बार क्षेत्र के थाने का औचक निरीक्षण करने का आदेश दिया गया।

🧾 लंबित अपराध, मर्ग व शिकायतों की गहन समीक्षा

मीटिंग के दौरान 2025 एवं पूर्व के लंबित मामलों की समीक्षा कर उनके शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए। साथ ही पुलिस मुख्यालय एवं IG कार्यालय से प्राप्त परिपत्रों के अनुपालन की स्थिति का परीक्षण कर जहां अनुपालन शेष है, वहां तत्काल रिपोर्ट भेजने को कहा गया।

📌 मीटिंग में मौजूद अधिकारी:

इस क्राइम मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी, एसडीओपी जशपुर श्री चंद्रशेखर परमा, एसडीओपी कुनकुरी श्री विनोद कुमार मंडावी, एसडीओपी बगीचा श्री दिलीप कोसले, एसडीओपी पत्थलगांव श्री ध्रुवेश जायसवाल, उप पुलिस अधीक्षक मंजूलता बाज, उप पुलिस अधीक्षक आशा तिर्की, रक्षित निरीक्षक अमरजीत खूंटे सहित समस्त थाना/चौकी एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!