Advertisements

छात्रों ने किया जिला संग्रहालय भ्रमण, परिचित हुए जिले की धरोहर से।

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जशपुर सरस्वती शिशु मंदिर ,के छात्र-छात्राओं ने आज शैक्षणिक भ्रमण हेतु जिला संग्रहालय पहुंचे। छात्र-छात्राओं के समूह में लगभग 40 की संख्या में ये सभी  संग्रहालय को देखने और अपने जिले की विरासत को जानने उत्सुकता से भरे हुए थे।

उनके साथ उनके शिक्षकों का दल भी उपस्थित था। संग्रहालय में सुरक्षित रखे गए ऐतिहासिक , प्रागैतिहासिक धरोहरों, जनजातीय समाज के उपयोग में किये जाने विषयों तथा कलाकृतियों सिक्कों आदि को देख कर उनकी उत्सुकता सभी वस्तुओं के बारे में जानने में थी।

उसकी जिज्ञासा को पूरा किया डॉ विजय रक्षित ने । संग्रहालय में रखी जिन वस्तुओं का वर्णन उन्होंने केवल पुस्तकों में ही पढ़ा था उन्हें प्रत्यक्ष देखकर आश्चर्य चकित रह गए।  इसके अतिरिक्त मानव शास्त्र के प्राध्यापक डॉ विनय तिवारी ने भी छात्र-छात्राओं को जिले में प्रागैतिहासिक काल के सामग्री के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने अपने गांव, घर या मुहल्ले में इस प्रकार के सामग्री प्राप्त होने पर उसे संरक्षित करने का भी अनुरोध किया डॉ अजय शर्मा जी,तपकरा का भी आगमन संग्रहालय में हुआ। उन्होंने छात्र छात्राओं को सर्पो के संबंध में बहुत ही रोचक जानकारी दी। डॉ शर्मा सर्प विशेषज्ञ के रूप में जाने जाते हैं ।उन्होंने भी विविध जानकारी प्रदान किया। अंत में नव संकल्प के विषय विशेषज्ञ विवेक पाठक ने सभी छात्रों को हाल ही में अंतरिक्ष से संबंधित जानकारी से अवगत कराया। जिसमें जशपुर के कई छात्रों के नाम चिप में अंकित कर विभिन्न ग्रहों एवं उपग्रहों पर भेजे गए हैं, तथा उन्हें वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने को प्रेरित किया।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!