Advertisements

सुनिधि चौधरी की सुरीली आवाज में झूमा जशपुर, गरबा महोत्सव में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जशपुरनगर। श्रीहरि कीर्तन भवन में चल रहे अक्स गरबा महोत्सव का आगाज रविवार को भव्य रहा। पहले दिन झारखंड की प्रसिद्ध लोकगायिका सुनिधि चौधरी की मधुर आवाज ने ऐसा समां बांधा कि शहरवासी देर रात तक गरबा नृत्य में झूमते रहे।

 

सुनिधि चौधरी के लोकप्रिय गीत “मन ले आया झूम-झूम नाचे पंखुड़ियां” पर युवाओं ने तालियां बजाकर जमकर आनंद लिया। मंच पर झारखंड की मिस प्रियंका लकड़ा भी शिरकत करती नजर आईं और शहरवासियों के साथ गरबा नृत्य में शामिल हुईं। वहीं, टीवी रियलिटी शो बैटल ऑफ बैश फेम और जशपुर के ही युवा गायक आदर्श गुप्ता ने अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं का मन मोह लिया। गृह नगर में मंच पाकर आदर्श को खासा उत्साह रहा और युवाओं ने उनकी प्रस्तुति का भरपूर लुत्फ उठाया।

संस्कृति और परंपरा से जोड़ने का प्रयास
अक्स ग्रुप के संयोजक अभिषेक शर्मा ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य युवाओं को भारतीय सनातन परंपरा और संस्कृति से परिचित कराना है। समिति की ओर से प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष पहल की गई है। महोत्सव में बेहतर परिधान और नृत्य करने वाले प्रतिभागियों को प्रतिदिन पुरस्कार दिए जा रहे हैं। प्रशिक्षण के दौरान 50 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाता था, जिसे अब बढ़ाकर 100 कर दिया गया है। इनमें से रोजाना लॉटरी निकालकर एक प्रतिभागी को सोने की प्रतिमा भेंट की जा रही है।

आज अर्चना गोस्वामी की प्रस्तुति
समिति के सदस्य अतुल मुंदड़ा ने बताया कि मंगलवार को देश की प्रसिद्ध गायिका और टीवी रियलिटी शो सुर संग्राम की विजेता अर्चना गोस्वामी अपनी प्रस्तुति देंगी। पिछले वर्ष भी उनकी आवाज ने महोत्सव में श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया था। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के स्वयंसेवक दिन-रात जुटे हुए हैं।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!