Advertisements

CM भूपेश भेंट-मुलाकात में योजनाओं की ले रहे जानकारी

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात के लिए नवागढ़ ब्लॉक के ग्राम रांछाभांटा पहुंचे है। जहां सीएम भूपेश का स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री भेंट मुलाकात में ग्रामीणों से संवाद कर रहे है।

भेंट-मुलाकात में ग्राम पंचायत अमोरा के भरत पटेल ने कहा कि वे पहले मजदूरी करने जम्मू जाया करते थे। लेकिन ऋणमाफी और राजीव गांधी किसान न्याय योजना से उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है, जिससे वे पिछले दो साल से बाहर मजदूरी करने नही जा रहे है। बल्कि यहीं खेती कर रहे हैं। उनका 10 हजार का कर्जमाफ हुआ है, 19 हजार का बोनस मिला है, गोधन न्याय योजना में गोबर बेचकर 20 हजार का लाभ मिला है।

उन्होंने कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं से मिली राशि से घर की मरम्मत कराने के साथ बेटे को आईटीआई करवा रहा हूं। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जनहितैषी योजनाओं के लिए धन्यवाद दिया।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!