Advertisements

गोली मारने वाले हमलावर पुलिस की वर्दी पहनकर आए, मंत्री के सीने में दो गोलियां लगी स्वास्थ्य मंत्री को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

ओडिशा: में बड़ी घटना हुई है। यहां के स्वास्थ्य मंत्री नाबा किशोर दास को गोली मारी गई है। घटना झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर इलाके में हुई। स्वास्थ्य मंत्री को गोली मारने वाले हमलावर पुलिस की वर्दी पहनकर आए थे। एक शख्स ने उन्हें गोली मारी और भाग निकला। हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य मंत्री को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें एयरलिफ्ट करके भुवनेश्वर लाया जा रहा है।

मंत्री के सीने में दो गोलियां लगी हैं, जिसके लगते उनकी हालत गंभीर है। वहीं पुलिस अभी तक पुष्टि नहीं कर पाई है कि हत्यारा एक पुलिस अधिकारी था या नहीं। घटना ने पूरे राज्य में सनसनी मचा दी है। नाबा किशोर दास को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक का बेहद करीबी माना जाता है। बताया जा रहा है कि मंत्री को उस समय करीब से गोली मारी गई जब वह ब्रजराजनगर नगरपालिका के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के दो नए कार्यालय भवनों का उद्घाटन करने पहुंचे थे। वह जैसे ही अपनी कार से बाहर निकले पास में पुलिस की वर्दी में खड़े शख्स ने उन्हें गोली मारनी शुरू कर दी।

स्वास्थ्य मंत्री को सीने से गन सटाकर गोली मारी गई है, जिससे गोलियां सीने से आर-पार हो गई हैं। गोली मारते ही वह मौके पर गिर पड़े। उन्हें अस्पताल में ले जाया गया। हमले को लेकर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं क्योंकि स्वास्थ्य मंत्री के साथ उन्हें राज्य सरकार की मिली सुरक्षा है। ऐसे में हमलावरों को इतना करीब आकर स्वास्थ्य मंत्री को गोलियां मारना सुरक्षा में बड़ी चूक माना जा रहा है।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!