Advertisements

मुख्यमंत्री ने अतिथि व्याख्याता समूह प्रदेशाध्यक्ष को किया आश्वस्त जल्द होगी बड़ी घोषणा।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

भिलाई: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रामनवमी के विशेष अवसर पर गृह प्रवास पर हैं। आज सुबह राजधानी से भिलाई के लिए वे रवाना हो गए थे। जिसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुलाकात के लिए आए लोगों से चर्चा की। उनका आवेदन स्वीकार किया और विभिन्न विषयों पर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित भी किया।

 

अतिथि व्याख्याता समूह के प्रदेश अध्यक्ष लव वर्मा भी इस दौरान भिलाई पहुंचे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात के पहले वर्मा ने भिलाई के विधायक देवेन्द्र यादव से मुलाकात की और संघ के तमाम सदस्यों और प्रदेशभर के महाविद्यालयों में सेवा प्रदान करने वाले अतिथि व्याख्याताओं की परेशानियों और मांगों से उन्हें अवगत कराया।

 

प्रदेशाध्यक्ष लव वर्मा की बातों पर विधायक यादव ने उन्हें गुरुवार को आयोजित मुख्यमंत्री मुलाकात में शामिल कराने का भरोसा दिलाया और अपने साथ मुख्यमंत्री निवास कार्यालय लेकर गए, जहां पर अतिथि व्याख्याता समूह के प्रदेशाध्यक्ष लव वर्मा ने मुख्यमंत्री के समक्ष अतिथि व्याख्याताओं की परेशानियों और उनकी मांगों को लेकर आवेदन देते हुए अवगत कराया।

 

इस पर अतिथि व्याख्याता समूह के प्रदेशाध्यक्ष लव वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जहां उनकी बातों को ध्यान से सुना, तो उसके साथ ही आवेदन को स्वीकार करते हुए भरोसा दिलाया कि जल्द ही प्रदेश के अतिथि व्याख्याताओं के हक में वे बड़ी घोषणा करेंगे। साथ ही यह भी बताया कि सीएम बघेल ने यह भी कहा कि तमाम बातें उनके संज्ञान में है और प्रदेशभर के महाविद्यालयों में सेवारत अतिथि व्याख्याताओं को निश्चित ही लाभ मिलेगा।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!