Advertisements

मुख्यमंत्री ने कैलाश गुफा से दर्शन कर लौट रहे घायलों के ईलाज गंभीरता से करने चिकित्सकों को दिए निर्देश,जिला प्रशासन को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने कहा गया,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

 

जशपुर, प्रसिद्ध शिव धाम कैलाश गुफा से दर्शन कर लौट रहे पिकअप वाहन में 25 से 30 श्रद्धालु सवार थे पिकअप वाहन लौटते
खाई में पलट गई है। जिससे उसमें सवार लोगों को चोंट आयी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने घायलों के ईलाज के समुचित इलाज के निर्देश चिकित्सकों को दिए हैं। बगीचा क्षेत्र में हुए इस हादसे की सूचना मिलते ही सीएम कैंप कार्यालय बगिया ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को इलाज के समुचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं। घटना स्थल पर एंबुलेस और मेडिकल टीम भेजी गई है। घायलों को बगीचा अस्पताल पहुंचाया जा रहा है, किन्तु गंभीर रूप से घायलों को अंबिकापुर रिफर किया जा रहा है।
जिले के प्रसिद्ध शिव धाम कैलाश गुफा से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं लौट रह थे, कि पिकअप वाहन खाई में गिर गई। मामला बगीचा थाने के सोनगेरसा का है, जहां से कैलाश गुफा जाते हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के समय पिकअप में 25 से 30 लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही बगीचा पुलिस मेडिकल टीम के साथ रवाना हो गई और राहत बचाव कार्य में जुट गई। आसपास के ग्रामीणों ने हर संभव प्रयास करते हुए घायलों को ईलाज के लिए तत्परता दिखाते हुए अपने स्वयं के वाहन में अम्बिकापुर अस्पताल लेकर जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जिला प्रशासन को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए कहा है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!