तिरंगा यात्रा में भारत माता के जयकारे से गुंजा शहर,सेना के शौर्य और महिलाओ के सम्मान का प्रतीक है आपरेशन सिन्दूर,

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

जशपुरनगर : सोमवार को शहर के श्याम प्लेस से बस स्टेण्ड तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में जशपुर की विधायक रायमुनि भगत,पत्थलगांव विद्यालय गोमती साय,भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह,महामंत्री मुकेश शर्मा,पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता,नगर पालिका अध्यक्ष अरविन्द भगत,उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव,ओम प्रकाश सिन्हा सहित भाजपा के कार्यकर्ता और नगरवासी शामिल थे। शहर के सन्ना रोड में स्थित श्याम पैलेस से तिरंगा यात्रा रवाना हो कर महाराजा चौक होते हुए बस स्टैंड पहुंची। इस दौरान तिरंगा झंडा हाथ में उठाये लोग पूरे जोश से भारत माता की जयकारे लगा रहे थे। यात्रा में शामिल लोगो को सम्बोधित करते हुए जशपुर विधायक रायमुनि भगत ने कहा कि भारत शांतिप्रिय देश है। लेकिन पहलगाम में आतंकवादियों ने पर्यटको की हत्या कर देश की एकता,अखंडता और अस्मिता को चुनौती देने का दुः साहस किया था। इसका जवाब भारत की जनता ने एकजुटता से और सरकार व सेना ने आपरेशन सिंदूर से दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के जवानो ने आदमय साहस और वीरता का परिचय देते हुए ना केवल आंतकियो के ठिकानो को नेस्टनाबुद किया बल्कि पाकिस्तान को इस्लामाबाद तक अंदर घुस कर मारा है। विधायक गोमती साय ने कहा कि आपरेशन सिंदूर भारत की सेना का शौर्य और साहस का प्रतीक है। सेना की युद्ध कौशल और तकनीकी क्षमता का लोहा,आपरेशन सिंदूर के बाद पूरी दुनिया मान रही है। उन्होंने कहा कि यह सैन्य अभियान उस समय तक जारी रहेगा ज़ब तक आतंकवाद पूरी तरह से समाप्त नहीं हो जाता है। भाजपा के जिलाध्यक्ष भरत सिंह ने कहा कि देश की एकता और अखंडता को ज़ब-ज़ब दुश्मन चुनौती देगा,भारतीय सेना इसी तरह मुँह तोड़ जवाब देगी।

उक्त जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान।ने बताया कि तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से पूर्व विधायक भरत साय, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश नंदे, जिला प्रभारी रामकिशुन सिंह, निवर्तमान जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, जिला महामंत्री मुकेश शर्मा, जिला प्रवक्ता ओमप्रकाश सिन्हा, नपा अध्यक्ष अरविंद भगत, नपा उपाध्यक्ष युवराज यशप्रताप सिंह जूदेव, जनपद अध्यक्ष गंगा राम भगत, उपेन्द्र यादव, गोपाल राय, शांति भाग, राजकपूर भगत, गोविंद राम भगत, शंकर गुप्ता, रूपेश सोनी, संतोष सिंह, राजू गुप्ता, शरद चौरसिया, रीना बरला, ममता कश्यप, पिंकी गुप्ता, अंजू टोप्पो, असलम आज़ाद, हदीस अंसारी, पंकज जायसवाल, सुदाम पंडा, राजकुमार गुप्ता, आकाश वाजपेयी, बॉबी ताम्रकर, सुधीर भगत, कृपा भगत, शारदा प्रधान, तुलाधर यादव, नटवर मूंदडा, संतोष सहाय, दीपक गुप्ता, अंकित बंसल, राहुल गुप्ता, भुनेश्वरी बेहरा, नसरुल्लाह सिद्दीकी, इम्तियाज़, जुनैद अहमद, मनव्वर आज़ाद, सीताराम गुप्ता, विकास नाग, आकाश गुप्ता, अमित साय, अभिषेक मिश्रा, दीपू मिश्रा सहित बड़ी संख्या में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि, महिलाएं, युवा, बुद्धिजीवी वर्ग और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

The Prime News
Author: The Prime News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!