Advertisements

सीमेंट फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट में तीन मजदूरों की मौत पर सीएम ने जताया गहरा दुख।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

रायपुर: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक सीमेंट फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट होने से तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई वहीं दो श्रमिक घायल हो गए। तीन श्रमिकों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने प्रभावित परिवारजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर करते हुए जिला प्रशासन को हर संभव मदद के निर्देश दिए है। दुर्घटना में दो श्रमिक घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए रायपुर लाया गया है। मुख्यमंत्री ने इनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

 

जानकारी के अनुसार घटना बलौदाबाजार के सुहेला थाना के हिरमी गांव की है। यहां अल्ट्राटेक सीमेंट की फैक्ट्री में मंगलवार दोपहर लगभग 3.30 बजे ब्लास्ट की यह घटना हुई। मौके पर काम कर रहे तीन मजदूरों के चिथड़े उड़ गए। ब्लास्ट की आवाज इतना तेज था कि कुछ किलोमीटर दूर तक इसकी आवाज सूनी गई। हादसे में सरफोंगा निवासी उमेश कुमार वर्मा (25) पिता रेवा राम वर्मा, मुड़पार निवासी शत्रुघ्न वर्मा पिता मनोहर वर्मा (27) और कुथरौद निवासी लखेश पिता रामकुमार गायकवाड़ (24) कि मौके पर ही मौत हो गई।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!