Advertisements

करोड़ों रूपए की धोखाधड़ी कर फरार था चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

रायपुर: पुलिस ने चिटफंड कंपनी के 8 साल से फरार डायरेक्टर स्वर्ण सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। बताया जाता है कि आरोपी ने रायपुर के बांसटाल क्षेत्र में ग्रीण्डले फाॅरेस्ट इंडिया लिमिटेड कंपनी एवं ग्रीण्डलेस प्रोजेक्स एवं डेवलपर्स लिमिटेड का ऑफिस खोलकर रायपुर व आसपास क्षेत्र के लोगों से 8 करोड़ रूपए वसूल कर फरार हो गया था। आरोपी के खिलाफ रायपुर के कई थानों में धोखाधड़ी का अपराध दर्ज है।

 

बता दें कि प्रार्थी सहित अन्य आवेदकों ने गोलबाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्रीण्डले फारेस्ट इंडिया लिमिटेड कंपनी एवं ग्रीण्डलेस प्रोजेक्ट एवं डेवलपर्स लिमिटेड के डायरेक्टर आलोक कुमार भद्रा, संतोष सिकदर, स्वर्ण सिंह एवं अन्य कर्मचारियों द्वारा प्रार्थी तथा अन्य आवेदकों को अपनी चिटफंड कंपनी में निवेश करने के लिए कंपनी द्वारा निवेशकों को विभिन्न तरह से लोक लुभावन स्कीम बता कर रकम दोगुना तिगुना करने का वादा कर राशि जमा कराया गया तथा प्रार्थी तथा अन्य आवेदकों के लगभग 8 करोड़ रूपये कम्पनी में निवेश कराकर कम्पनी के डायरेक्टर एवं अन्य कर्मचारी फरार हो गये थे।

 

इस मामले में पुलिस ने पूर्व में चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर आलोक कुमार भद्रा एवं एजेन्ट कृष्णा प्रसाद चन्द्राकर को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं घटना में संलिप्त अन्य कम्पनी के डायरेक्टर एवं कर्मचारी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त उक्त चिटफंड कम्पनी के डायरेक्टर स्वर्ण सिंह की उपस्थिति अमृतसर पंजाब में होने की जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना गोलबाजार की विशेष टीम को पंजाब रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा अमृतसर पंजाब पहुंच कर कैम्प कर आरोपी कम्पनी के डायरेक्टर स्वर्ण सिंह को पंजाब अमृतसर के पास मझिठा रोड स्थित मेडिकल एवेन्यू से गिरफ्तार किया गया। जिसे ट्रांजिट रिमाण्ड पर रायपुर लाया गया


है।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!