Advertisements

उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य को शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानित.

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

जशपुर : कमला केरकेट्टा, प्राचार्य, शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर नगर को वर्ष 2021 के उत्कृष्ट प्राचार्य  के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कल दिनांक 16.2.2023 को स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, वाड्रफनगर, जिला- बलरामपुर में माननीय स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने  सुश्री केरकेट्टा को उत्कृष्ट प्राचार्य का पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।  उल्लेखनीय है कि सुश्री केरकेट्टा 1995 से प्राचार्य के पद पर कार्यरत हैं।  अपने सेवाकाल के दौरान सुश्री केरकेट्टा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चरइडाँड़, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुरनगर, शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुरनगर, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छाल जिला-रायगढ़ में प्राचार्य के पद पर कार्य कर चुकी हैं। वर्तमान में स्कूल शिक्षा विभाग के टी संवर्ग  में पूरे प्रदेश की सबसे वरिष्ठ प्राचार्य हैं।
उत्कृष्ट प्राचार्य के पुरस्कार से सम्मानित होने पर शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में समस्त विद्यालय परिवार के द्वारा सुश्री केरकेट्टा  मैडम का स्वागत और अभिनन्दन किया गया।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!