Advertisements

हॉस्टल में खुशनुमा माहौल देने और छात्राओं में पढ़ाई के प्रति रुचि जगाने अधीक्षिका की पहल,पहाड़ी कोरवा छात्रा ने पहली बार मनाया जन्मदिन

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

जशपुर के घोलेंग एकलव्य छात्रावास में मंगलवार की शाम को एक पहाड़ी कोरवा छात्रा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। छात्रा ने अपने जीवन में पहली बार केक काटा तो खुशी के आंसू झलक पड़े। वह हॉस्टल अधीक्षिका से लिपट गई।

 

हॉस्टल अधीक्षिका रानू उरांव द्वारा हॉस्टल में खुशनुमा व पारिवारिक माहौल देने के लिए इस तरह के कई कार्य बीच-बीच में किए जाते रहे हैं। आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित एकलव्य विद्यालय में आदिवासी बच्चों के लिए आवासीय शिक्षा के इंतजाम हैं। घोलेंग एकलव्य में वर्तमान में 250 से अधिक आदिवासी छात्राएं वहां के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही हैं। इनमें विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा संवर्ग की 26 छात्राएं हैं। मंगलवार को पहाड़ी कोरवा छात्रा मधुरिमा बाई का जन्मदिन था। मधुरिमा मनोरा ब्लॉक के ग्राम गीधा की निवासी है। हॉस्टल अधीक्षिका। रानू भगत ने बताया कि स्कूल के रजिस्टर के आकलन में उसके जन्मदिन का पता चला तो उससे केक कटवाया गया और इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी अ आयोजन किया गया। हॉस्टल में का छात्राओं के उत्साहवर्धन के लिए ख इस तरह के आयोजन किए जाते ल हैं। मधुरिमा ने कहा कि इससे पहले ज उसने कभी भी अपना जन्मदिन वि नहीं मनाया था

 

जब तक वह गांव में रहती थी, तबतक तो उसके जन्मदिन यूं ही गुजर जाता था और कई साल तो वह खुद भी भूल जाती थी कि अ आज उसका जन्मदिन है। मधुरिमा ने कहा कि यह उसके जीवन का पहला जन्मदिन मना है। इससे वह बेहद खुश है। उसने बताया कि अबतक उसने सिर्फ टीवी पर ऐसा जन्मदिन मनते हुए देखा था

 

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!