Advertisements

सर्वाधिक अधिकतम तापमान में 15 डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट पूरे छत्तीसगढ़ में मानसून हो चुका है सक्रिय।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

रायपुर: मानसून पूरे छत्तीसगढ़ में सक्रिय हो चुका है। इस असर यह है कि प्रदेश के सर्वाधिक अधिकतम तापमान में 15 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं बिजली की मांग में भी भारी कमी आई है।

 

 

आज यानी सोमवार को प्रदेश के अधिकांश जगहों पर वर्षा होने की संभावना है। मध्य छत्तीसगढ में एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है।

 

रविवार को दोपहर में कोरबा में झमाझम बारिश हुई। साथ ही प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर भी हल्की से मध्यम वर्षा और एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई।

 

वर्षा के आंकड़े- पुसौर में 10, सिमगा में 9, सारंगढ़, बलोदाबाजार में 7, बरमकेला, रायगढ़, धरमजयगढ़, फलारी में 6, डभरा, लाभांडी, कसडोल, तमनार, बैकुंठपुर, माना में 5, खड़गवा, बलरामपुर, राजपुर भाटापारा, तिल्दा में 4, ओड़गी, मनेंद्रगढ़, रायपुर, बिलासपुर, खरसिया, रामानुजगंज, करतला, कुनकुरी, प्रतापपुर, मालखरोदा में 3, भैयाथा, मनोरा, बागीचा, बेमेतरा, अंबिकापुर, शिवरीनारायण, घरघोड़ा, कुंवाकोंडा, तखतपुर, प्रेमनगर में 2 सेमी. और कुछ अन्य स्थानों में इससे कम वर्षा दर्ज की गई।

 

प्रदेश में सर्वाधिक तापमान बलरामपुर में 31 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान जगदलपुर में 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

कल प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। दो दिन बाद अधिकांश स्थानों पर गरज-चमक के साथ साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने और एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

 

रायपुर शहर में कल आकाश मेघमय रहने और शाम में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 28 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!