Advertisements

23 फरवरी को शपथ लेंगे छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन कल 22 फरवरी को राजभवन विजयवाड़ा, आंध्रप्रदेश से प्रातः 7ः40 बजे प्रस्थान करेंगे तथा प्रातः 8ः30 बजे विशेष विमान से रवाना होकर प्रातः 10ः00 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर पहुंचेंगे। तत्पश्चात वे राजभवन के लिए प्रस्थान करेंगे।

 

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल वश्व भूषण हरिचंदन 23 फरवरी 2023 को प्रातः 11.30 राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के रूप में पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल को बिलासपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति अरूप कुमार गोस्वामी शपथ दिलाएंगे।

 

CM भूपेश समेत जनप्रतिनिधिगण और अफसर रहेंगे उपस्थित

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष, मंत्रिमंडल के सदस्य, जनप्रतिनिधिगण, आमंत्रित गणमान्य नागरिक और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!