Advertisements

राजधानी में चली ‘मौत’ की कैची, पुरानी रंजिश के चलते 11वीं के छात्र की दर्दनाक हत्या।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

रायपुर : राजधानी के समता कॉलोनी स्थित 11वीं के छात्र की पुरानी रंजिश के चलते कैंची मारकर हत्या कर दी गई है. हालांकि, पुलिस ने वारदात के बाद कातिल को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

जानकारी के मुताबिक, आरोपी रोहित यादव और मृतक प्रियांशु अग्रवाल पूर्व परिचित है. इनके बीच पैसों को लेकर पुराना विवाद चल रहा था. इसी बीच आज दोनों की मुलाकात हुई और आरोपी रोहित यादव फूल की दुकान से कैंची लाकर प्रियांशु अग्रवाल के शरीर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. ये पूरी वारदात समता कॉलोनी के कृष्णा एडलब्स के सामने की बताई जा रही है.

वहीं आजाद चौक सीएसपी मयंक गुर्जर ने बताया कि, हत्या की सूचना मिली है. आरोपी रोहित यादव को तत्काल गिरफ्तार किया गया है। और फिर मृतक प्रियांशु अग्रवाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया. आपसी लेन-देन के कारण पर हत्या की वारदात की गई है।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!