Advertisements

एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल जारी… जशपुर सहित राज्य के समस्त जिलों कि स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल – बेहाल ….

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

आज चौथे दिन भी जशपुर जिले के समस्त एनएचएम कर्मचारी अपने नियमितीकरण सहित 10 सूत्रीय मांगों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन करते रहें।

आज छत्तीसगढ़ प्रदेश एन एच एम कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ अमित मिरी जी के द्वारा जशपुर के समस्त एनएचएम कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि जब तक शासन के द्वारा हमारे नियमितीकरण सहित 10 सूत्रीय मांगों ( संविलयन , ग्रेड पे, अनुकंपा नियुक्ति, पब्लिक हेल्थ कैडर, कार्य मूल्यांकन में पारदर्शिता, स्वास्थ्य बीमा, अवकाश सुविधा, मेडिकल अवकाश, स्थानांतरण नीति, नियमित पद में आरक्षण) के संबंध में लिखित में आदेश नहीं मिलता तब तक ना चाहते हुए भी हमारी हड़ताल जारी रहेगी।

चार दिन बीत जाने के बाद भी शासन पक्ष से उक्त कर्मचारियों के हित में अभी तक किसी भी प्रकार की पहल नहीं की जा रही है।  जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि शासन को कर्मचारियों के साथ-साथ आम जनता की भी फ़िक्र नहीं है, इसलिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन  अंतर्गत कार्यरत अधिकारियों/कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के कारण पूर्ण रूप से बाधित व बंद कई महत्वपूर्ण और जन हितकारी योजनाओं  जैसे:- टीकाकरण, टीबी- कुष्ठ जांच,  पोषण पुर्नवास, भौतिक चिकित्सा, गैर संचारी रोग, विशेष नवजात शिशु चिकित्सा इकाई, महामारी नियंत्रण इकाई का लाभ जनसामान्य को नहीं मिल पा रहा है।

जहाँ चिकित्सा और शिक्षा जनसामान्य कि महत्त्वपूर्ण मांग और जरूरत है ऐसे में शासन का एनएचएम कर्मचारियों कि जायज मांगों कि सुध नहीं लेना समझ  से परे है।

आज  लगभग 665 एच एम कर्मचारी रंजीता स्टेडियम के पास सुबह 10 बजे  से धरने पर अपनी मांगों कि ओर शासन का ध्यानाकर्षित करने के लिए धरना-प्रदर्शन करते रहें एवं दोपहर 02 बजे वर्तमान सरकार को उनके किए वादे याद दिलाने हेतु वादा निभाओ रैली का आयोजन किया गया।

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights