Advertisements

छात्र को रील्स बनाना पड़ा महंगा छत से फिसलकर गिरा नीचे, गई जान पुलिस जांच में जुटी।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

हादसे बताकर नहीं होते। यह पलक झपकने जैसा होता है, जिसमें संभलने का मौका नहीं मिलता। सेल्फी और रील्स बनाने के चक्कर में ना जाने कितने लोगों की जानें जा चुकी हैं, लेकिन लोग हैं कि मानते नहीं। ऐसा ही एक मामला बिलासपुर में शुक्रवार को सामने आया। जहां कॉलेज की छत पर रील्स बनाते समय छात्र का पैर फिसला और वो गिरकर काल के गाल में समा गया। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के साइंस कॉलेज का है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 

रील्स बनाते समय चार दोस्त और थे साथ में

जानकारी के अनुसार जांजगीर जिले के सरखों गांव का निवासी आशुतोष साव बिलासपुर के सरकंडा स्थित साइंस कॉलेज में बीएससी फोर्थ सेमेस्टर का स्टूडेंट था। वह अशोक नगर में किराए के मकान में रहता था। शुक्रवार को वह दोस्तों के साथ कॉलेज गया था। कॉलेज कैंपस में घूमते हुए आशुतोष अपने दोस्तों के साथ रील्स बनाने के लिए कॉलेज की छप पर चढ़ गया। उसके साथ 4 और दोस्त भी थे। आशुतोष रील्स बनाना शुरू ही किया था कि उसका पैर फिसला और वह छत से नीचे गिर गया। गिरने से उसे गंभीर चोट आई और उस

की मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंची और बॉडी को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisements
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights