Advertisements

धमतरी पुलिस द्वारा 33वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का पुलिस अधीक्षक ने किया शुभारंभ,हरी डण्डी दिखाकर यातायात जागरूकता हेलमेट रैली को किया रवाना,लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने पूरे सप्ताह होंगे विविध आयोजन।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

 

 

धमतरी: पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत ठाकुर द्वारा आज कोतवाली के पास जन संवाद कक्ष में 33 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत् आमजनों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने, दो पहिया वाहन चालकों को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने हेतु प्रेरित करने, दुर्घटना से बचाव के उपाय से लोगों को अवगत कराने, यातायात नियमों की जानकारी सहित यातायात संबंधी विविध आयोजन सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान धमतरी पुलिस के द्वारा की जाएगी।

 

यातायात जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत हेलमेट लगाकर बाइक रैली निकाला गया।

एवं लोगों तक यह मैसेज दिया गया की मोटर सायकल चलाते समय हमेशा हेलमेट का प्रयोग करें ,कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें एक्सीडेंट के मामलों में 80 से 90% मृत्यु हेलमेट नही लगाने के कारण एवं सीट बेल्ट नहीं लगाने के कारण होता है।

 

धमतरी जिले में 33वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ शुक्रवार, 13 जनवरी 2023 को पुलिस अधीक्षक धमतरी प्रशांत ठाकुर के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने ने कहा कि 33वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 13 से 19 जनवरी 2023 तक मनाया जाएगा।

जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को सावधानी के साथ सड़क नियमों का पालन करने के लिए जागृत करना और उनके जीवन को सुरक्षित करना है, जिले की पुलिस पूरे सप्ताह सड़क सुरक्षा से संबंधित कई कार्यक्रम आयोजित करके, लोगों को सड़क पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने के लिए प्रोत्साहित करेगी। भारत में प्रत्येक वर्ष जनवरी माह में सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है जिसका मुख्य उद्धेश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना एवं लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है।

 

पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि आमजन यातायात नियमों का पालन करें ताकि दुर्घटना से बचा जा सके, बाईक चलाते समय हेलमेट का उपयोग अवश्य करें, हेलमेट का उपयोग नहीं करने से दुर्घटना के समय सिर में चोट लगने से व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है इससे बचाव के लिए हेलमेट धारण किया जाना आवश्यक है क्योंकि हमारी सुरक्षा से पूरे परिवार की सुरक्षा भी जुड़ी होती है।

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार नहीं मिलने के कारण उसकी मृत्यु हो जाती है इस हेतु आमजनों को घायल व्यक्ति को तुरंत निकटतम अस्पताल ले जाने के लिए प्रोत्साहित किया।

पिछले वर्ष की तुलना में 2022 में दुर्घटना में कमी आई है।

 

पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि सुरक्षित सफर के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है लोगों का नियमों के प्रति जागरूक होना और उनका महत्व समझकर उन्हें अपने जीवन में अपनाना।

 

जिले में सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को तत्काल सहायता पहुंचाने के लिए हाईवे पेट्रोलिंग की टीम 24 घंटे मुस्तैदी से कार्य कर रही है। दुर्घटनाओं को रोकने की दिशा में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरूद्व लगातार धारा 185 की कार्यवाही किया जायेगा और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर एक्सीडेंट करने वालों के लायसेंस भी निलंबित कराई जायेगी।

*यातायात हेलमेट जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना।*

लोगों को सावधानी के साथ सड़क नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करने व सड़क पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए यातायात जागरूकता हेलमेट रैली को पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत ठाकुर (भा.पु.से.), एवं डॉक्टर हीरा महावर एवं मोनिका सिंह श्रीमती जानकी गुप्ता मोनिका सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

 

इस दौरान रक्षित निरीक्षक/यातायात प्रभारी के.देव राजू, सूबेदार रेवती वर्मा, सउनि.चंद्र शेखर देवांगन,मोहन निषाद,रामावतार राजपूत, एवं डॉक्टर हीरा महावर एवं काउंसलर मोनिका सिंह ,श्रीमती जानकी गुप्ता ,समाज सेवी श्रीमती उषा गुप्ता,शिवा प्रधान,पूर्व सैनिक लोकेश साहू एवं यातायात व पुलिस लाईन के अधिकारी व कर्मचारी अधिक संख्या में शामिल रहे।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!