कुनकुरी में उमंग और उत्साह के साथ निकली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा नगर,स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें किया गया नमन

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

*मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा में हर्षोल्लास के साथ शामिल हुए लोग*

जशपुरनगर, 14 अगस्त 2025/ स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर आज कुनकुरी नगरपंचायत क्षेत्र में तिरंगा यात्रा पूरे जोश और उमंग के साथ निकाली गई।मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में श्री विजय आदित्य सिंह जूदेव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला साय, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनिता सिंह, मंडल अध्यक्ष श्री राजकुमार गुप्ता, उपेन्द्र यादव, सुनील अग्रवाल सहित नागरिकगण पूरे हर्षोल्लास के साथ शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा से पहले कुनकुरी बाजारडाँड़ में स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव जी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर सभी ने उनके द्वारा समाज और राज्य के विकास के लिए किए गए योगदान को याद कर उन्हें नमन किया। इस दौरान जय जूदेव, कुमार साहब अमर रहे जैसे नारे गूंजते रहे। इसके उपरांत निकाली गई तिरंगा यात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए जय स्तम्भ तपकरा रोड, बस स्टैंड, मुख्य मार्ग से रेमते रोड, पुरानी बस्ती ,बाजारडाँड़ से होते हुए पुनः जय स्तम्भ पर समाप्त हुई।
लगभग 3 किलोमीटर लंबी इस तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम से गूंजते नारे लोगों के दिलों में जोश भर रहे थे। नगरवासियों ने पूरे दिल से यात्रा का स्वागत किया। कई स्थानों पर फूल बरसाकर यात्रा का अभिनंदन किया गया। पूरा वातावरण देश प्रेम की भावना से सराबोर हो गया। इस अवसर पर कौशल्या साय ने कहा कि तिरंगा यात्रा का मूल उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति की भावना जागृत करना और उन्हें स्वतंत्रता के अमूल्य महत्त्व से अवगत कराना है। उन्होंने बताया कि यह यात्रा हमें यह सिखाती है कि हम सभी एकजुट हैं और हमें अपने राष्ट्र की गौरवशाली विरासत पर गर्व होना चाहिए।

The prime news
Author: The prime news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!