युवक ने बीच सड़क पर की गुंडागर्दी…लोगों ने रोका तो…. डीएसपी के नाम पर दिखाने लगा धौंस।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

 

 

रायपुर: राजधानी रायपुर की सड़कों पर DSP का बेटा बताकर गुंडागर्दी करते एक युवक का VIDEO सामनेे आया है। मामला मौदहापारा इलाका का बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक इस मामले में क्या कार्रवाई हुई है, इसकी जानकारी सामने नहीं आयी है। युवक खुद को डीएसपी चंद्रप्रकाश तिवारी का बेटा बता रहा है। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में एक युवक हाथ में बड़ा सा पत्थर लिये हुए ऑटो की तरफ मारने पर उतारू हैं।

 

जब पत्थर उठाये लड़के को लोगों ने रोकने की कोशिश की, तो वो खुद को डीएसपी का बेटा बताकर धौंस दिखाने लगा। कमाल की बात ये है कि कैमरा देखकर लड़के ने ना सिर्फ अपने को डीएसपी का बेटा बताया, बल्कि डीएसपी चंद्रप्रकाश तिवारी का नाम भी लिया।

 

जानकारी के मुताबिक युवक स्कूटी पर सवार था, युवक की स्कूटी ऑटो से टकरा गयी, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। गुस्से में तमतमाये युवक ने एक बड़ा सा पत्थर हाथ में उठा लिया और ऑटो की तरफ फेंकने की धमकी देने लगा। ऑटो में उस वक्त महिलाएं भी बैठी हुई थी। स्थानीय लोगों की नाराजगी देकर युवक मौके से गायब हो गया।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!