Advertisements

“Drunken Speed Ends in Disaster”अनियंत्रित रफ्तार में बाइक चला रहा युवक गिरा, पैर टूटा; नशे में था धुत,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

“Drunken Speed Ends in Disaster”
तेज रफ्तार, नशा और लापरवाही… एक बार फिर सड़क पर टूटी हड्डियाँ

 

जशपुरनगर। शहर के रक्षित पुलिस लाइन के पास शुक्रवार की शाम एक युवक शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक चलाते हुए असंतुलित होकर सड़क पर गिर गया। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसका एक पैर टूट गया। पुलिस की तत्परता से घायल को तत्काल संजीवनी एक्सप्रेस की मदद से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बादल कुमार नामक युवक गिरांग की ओर से अनियंत्रित गति से बाइक चलाते हुए शहर की ओर आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वह नशे में धुत था और बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। रक्षित पुलिस लाइन के पास पहुंचते ही उसका नियंत्रण बिगड़ गया और वह बाइक सहित सड़क पर गिर पड़ा। गिरते ही बाइक और युवक दोनों सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए।

मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने तुरंत प्राथमिक कार्रवाई करते हुए एंबुलेंस को बुलाया और घायल युवक को अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने युवक की स्थिति को गंभीर बताया है।

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि पुलिस लाइन और डोड़काचौरा के बीच स्थित सरकारी शराब दुकान के कारण इस क्षेत्र में इस तरह की दुर्घटनाएं लगातार होती रहती हैं। नशे की हालत में वाहन चलाना अब आम बात हो गई है, जिससे आमजन की सुरक्षा पर खतरा मंडराता जा रहा है।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!