शिक्षक के घर चोरीः पति-पत्नी और बेटा गए थे स्कूल, इधर चोरों ने पार कर दिए 6 लाख के जेवरात।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

रायपुर: पुलिस ने लगभग 6 लाख के सोने चांदी के जेवरात चोरी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से जेवरात जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सूने मकान में बोला धावा
पूरा मामला आरंग थाना क्षेत्र का है। प्रार्थी हरिशंकर कुर्रे ने थाना आरंग में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम भानसोज में रहता है और ग्राम डिहरी स्थित माध्यमिक शाला में प्रधान पाठक के पद पर कार्यरत है। उसकी पत्नी भी उसी स्कूल में उच्च शिक्षक के पद पर पदस्थ है। प्रार्थी 28 जून को अपनी पत्नी और पुत्र के साथ घर में ताला लगाकर स्कूल चले गए। उसका बेटा दोपहर करीबन 01.00 बजे घर आया। घर के अंदर गया तो देखा कि हॉल में लगा दरवाजा टूटा हुआ था।

इसकी जानकारी उसने दी। सूचना पर घर जाकर देखा तो बेडरूम के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था, आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात नही थे। जिस पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 454, 380, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया।

जिसके बाद पुलिस व सायबर यूनिट की संयुक्त टीम जांच शुरू की। इस दौरान टीम को आरोपियों के बारे में जानकारी मिली। जिस पर टीम के सदस्यों ने ग्राम भानसोज निवासी डागेश्वर साहू को पकड़ा। पूछताछ में उसने बताया कि उसने अपने साथी कन्हैया धीवर उर्फ डागा धीवर के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और सोने चांदी के जेवरात जब्त कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी-
डागेश्वर साहू उर्फ नानू साहू पिता नंदकुमार साहू उम्र 22 साल निवासी नर्सिंग चौक, ग्राम भानसोज थाना आरंग रायपुर।
कन्हैया धीवर उर्फ डागा धीवर पिता दुकालहा धीवर उम्र 21 साल निवासी बंधवा तालाब के पास, नरसिंग चौक, ग्राम भानसोज थाना आरंग रायपुर।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
और पढ़ें
error: Content is protected !!