Advertisements

सुने मकान में चोरी: बोरी पुलिस ने दो बाल अपचारियों समेत चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, चोरी गया सामान बरामद

Picture of The Prime News

The Prime News

SHARE:

दुर्ग/बोरी। थाना बोरी क्षेत्र के ग्राम दनिया में एक सुनसान मकान से बोरी और बैटरी की चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर पकड़ लिया है। इस सनसनीखेज चोरी की वारदात को दो बाल अपचारियों सहित चार लोगों ने मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया पूरा सामान बरामद कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, प्रार्थी रामहरी पटेल (उम्र 29 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 08, पटेल पारा, ग्राम दनिया थाना बोरी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पीलाचक खार स्थित खेत के पक्के मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने रात्रि में घर में रखी 40-40 किलो की 10 कट्टे बोरी और मकान के बाहर खड़े ट्रैक्टर की बैटरी चोरी कर ली है। घटना की गंभीरता को देखते हुए बोरी पुलिस ने अपराध क्रमांक 96/2025, धारा 331(4), 305(a), 61 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की।

थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पटेल के मार्गदर्शन में प्रधान आरक्षक योगेश पचौरी व टीम द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई में दूसरे ही दिन चोरी के इस मामले का खुलासा कर दिया गया। मामले में मुख्य आरोपी तुकाराम पटेल (उम्र 24 वर्ष) और राधवेन्दर उर्फ राहुल सेन (उम्र 18 वर्ष) सहित दो विधि से संघर्षरत बालकों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से—

चोरी की गई 10 बोरी (40-40 किलो क्षमता)

ट्रैक्टर की लाल रंग की बैटरी

चोरी में उपयोग की गई मोटरसाइकिल

को बरामद कर जब्त कर लिया है। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

🔸 गिरफ्तार आरोपी:

1. तुकाराम पटेल पिता कोदूराम पटेल (उम्र 24 वर्ष), निवासी वार्ड 09 पटेल पारा, दनिया

2. राधवेन्दर उर्फ राहुल सेन पिता दुर्गा प्रसाद सेन (उम्र 18 वर्ष), निवासी वार्ड 02 आवास पारा, दनिया

3. दो नाबालिग विधि से संघर्षरत बालक

 

🔸 कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम: थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पटेल, प्रधान आरक्षक योगेश पचौरी, सउनि तान सिंह सोनवानी, प्रआर. सत्येन्द्र मढ़रिया, आरक्षक ऋषि बंछोर, ऋतुराज सिंह, चन्द्रशेखर यादव, भूपेन्द्र एवं मुकेश चंद्राकर ने इस मामले में सराहनीय भूमिका निभाई।

The Prime News
Author: The Prime News

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!