दुर्ग। मोबाइल नंबर पोर्ट करने के बहाने लोगों को गुमराह कर फर्जी सिम खरीदने और फिर उन्हें दूसरों को बेचने वाले गिरोह का खुलासा जामुल पुलिस ने किया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया है।
मामला कुरूद निवासी आशीष चतुर्वेदी की शिकायत पर उजागर हुआ। उन्होंने थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराई कि जियो कंपनी के मोनेन्द्र कुमार यादव और एयरटेल कंपनी की सीता देवी यादव ने उन्हें मोबाइल नंबर पोर्ट करने के बहाने से झांसे में लेकर फर्जी तरीके से सीम खरीदी और फिर उसे किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया। शिकायत पर थाना जामुल में अपराध क्रमांक 406/2025 धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादवि तथा 42(2)(ई) टेली कम्युनिकेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस ने मोनेन्द्र कुमार यादव निवासी कोहका भिलाई एवं सीता देवी यादव निवासी कुरूद को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे जियो और एयरटेल कंपनी की आड़ में सीम पोर्ट के बहाने लोगों से अंगूठे का निशान लेकर फर्जी सीम खरीदते थे और उसे दूसरों को बेच देते थे।
पुलिस ने आरोपियों को 07 जून 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेजा है।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा, उप निरीक्षक पुनीत राम सूर्यवंशी, सउनि महफूज खान, आरक्षक चेतमान गुरूंग, रत्नेश शुक्ला, जी. सामुएल, चन्द्रभान यादव, चंदन सिंह, रूप नारायण बाजपेयी एवं अतुल सिंह यादव की सराहनीय भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपी —
(1) मोनेन्द्र कुमार यादव, उम्र 40 वर्ष, निवासी मंगल बाजार, कोहका, सुपेला
(2) सीता देवी, उम्र 28 वर्ष, निवासी नालंदा स्कूल के पीछे, थाना जामुल




