Advertisements

आज फिर ओडिशा में धुंआधार सभाएं लेंगे छग के सीएम विष्णुदेव साय, कई लोकसभा क्षेत्रों के वोटरों को साधने की करेंगे कोशिश…

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

 

जशपुरनगर। पूरे देश में जहां एक तरफ लोकसभा चुनाव का माहौल गर्म है, तो ओडिशा में लोकसभा के साथ-साथ विधासनभा चुनाव भी होने वाले हैं। ओडिशा में 13 और 20 मई को दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे प्रदेश में लोकसभा चुनाव भी हो रहे हैं। उड़ीसा में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के कई बड़े नेता लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। भाजपा के दिग्गज नेता लगातार जनता से रूबरू होकर भाजपा के पक्ष में माहौल बना रहे हैं और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने की बात कह रहे हैं। इसी कड़ी में छग के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी लगातार ओडिशा सहित अन्य राज्यों में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभाएं ले रहे हैं। उनकी सभाओं में लोगों की अच्छी भीड़ भी जुट रही है।
*यहां लेंगे जनसभाएं*
भाजपा के दिग्गज नेताओं के दौरों के बीच छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय भी ओडिशा दौरे पर जा रहे हैं। सीएम विष्णुदेव साय आज गुरुवार को एक बार फिर ओडिशा दौरे पर जाएंगे। इस दौरान सीएम साय सुंदरगढ़ लोकसभा क्षेत्र के तलसरा, बारगढ़ लोकसभा क्षेत्र के बिजेपुर और बलांगीर लोकसभा क्षेत्र के बिरमहराजपुर में जनसभा के माध्यम से चुनाव प्रचार करेंगे।सीएम साय आज सुबह 11.30 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे और चुनाव प्रचार के बाद शाम 5.45 बजे वापस राजधानी रायपुर लौटेंगे।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!