VIDEO : छत्तीसगढ़ के मुंगेली पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न स्कूलों में चलाया जा रहा यातायात जागरूकता कार्यक्रम,यातायात संकेत सहित सड़क पर चलने के नियमो की दी जा रही जानकारी।

Picture of Mohit Prakash

Mohit Prakash

SHARE:

जिला पुलिस बल मुंगेली द्वारा छात्र-छात्राओं को यातायात नियमो के प्रति जागरुक करने हेतु लगातार कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। जिसके तहत यातायात शाखा द्वारा विभिन्न स्कूलों कॉलेजों में जाकर यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है। जिसमे यातायात संकेतक,सिग्नल ,सड़क पर चलने के नियमो लाइसैंस, बीमा,हेलमेट की उपयोगिता इत्यादि के संबंध में जागरूक किया जा रहा है,

मुंगेली पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह के दिशा निर्देश पर यातायात शाखा मुंगेली द्वारा अल्फा पब्लिक स्कूल मुंगेली, शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल दशरंगपुर, विवेकानंद विद्यापीठ मुंगेली, शासकीय हाई स्कूल धरमपुरा में जाकर बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया,

इस दोरान यातायत पुलिस के अधिकारी एवं जवानों के द्वारा यातायात संकेतक, लाल , हरा,पीला ,सिग्नल की जानकारी ,दिशा ज्ञान, सड़क पर चलने के नियम ,तीन सवारी वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने , मोबाईल का उपयोग न करने, नाबालिगो को वाहन न चलाने, तेज रफ्तार से वाहन न चलाने, , लाईसेंस, बीमा एवं आवश्यक दस्तावेज सदैव अपने पास रखने संबंधी आवश्यक जानकारी देकर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

मुंगेली पुलिस सभी से अपील करती है कि यातायात नियमो के प्रति जागरूक बने एवम यातायात नियमों का पालन करें।

Mohit Prakash
Author: Mohit Prakash

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!