Advertisements

उड़ान”सामर्थ्य का हौसले का” मुंगेली पुलिस द्वारा स्कूलों में चलाया गया जागरूकता अभियान,गुड-टच, बैड-टच, यातायात, साईबर एवं महिला संबंधी अपराधों की दी गई जानकारी,,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

जिला पुलिस मुंगेली ने उड़ान “सामर्थ्य का हौसले का” अभियान के तहत उड़ान अभियान को शुरू किया है, जिसका उद्देश्य बाल सुरक्षा, विकास, अभिव्यक्ति और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को शामिल करना है।

जिला पुलिस मुंगेली द्वारा स्कूलों में चलाया गया उड़ान सामर्थ्य का, हौसले का जागरूकता अभियान।

◾ थाना/चौकी द्वारा भी अपने क्षेत्रांतर्गत उड़ान रथ, बैनर पोस्टर के माध्यम से किया जा रहा है जागरूक।

अभिव्यक्ति एप के संबंध में जानकारी देकर एप डाउनलोड एवं रजिस्ट्रेशन हेतु किया जा रहा है प्रेरित।

◾ गुड-टच, बैड-टच, यातायात, साईबर एवं महिला संबंधी अपराधों की दी गई जानकारी एवं बच्चों की सुरक्षा हेतु हेल्पलाईन नंबर 1800-123-6010, साईबर हेल्पलाईन नंबर 1930 का किया जा रहा है प्रचार-प्रसार।

जिला पुलिस मुंगेली द्वारा बाल सुरक्षा एवं विकास तथा अभिव्यक्ति के विभिन्न आयामों को शामिल कर उड़ान, ‘‘सामर्थ्य का हौसले का’’ अभियान की शुरूआत की गई है। उड़ान अभियान के अंतर्गत अभिव्यक्ति एप, हमर-बेटी. हमर-मान, टोल फ्री नम्बर, गुड-टच. बैड-टच बालक-बालिका अपराध संबंधी जानकारी एवं कानूनी अधिकार सोशल अवेयरनेस, यातायात जागरूकता, थानों का भ्रमण, पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी, आत्मरक्षा के गुर, गुम बालक-बालिका की दस्तयाबी, ग्रामों में चलित थाना आदि के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

  इसी क्रम में थाना जरहागांव द्वारा शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल जरहागांव, थाना लालपुर द्वारा ग्राम देवरहट एवं बिजराकापाकला के साप्ताहिक बाजारों में जाकर, थाना मुंगेली द्वारा मुंगेली शहर में, चौकी डिंडौरी द्वारा ग्राम डिंडौरी में उड़ान अभियान के तहत अभिव्यक्ति एप की जानकारी देकर एप डाउनलोड एवं रजिस्ट्रेशन कराया गया, साथ ही गुड-टच, बैड-टच, महिला संबंधी अपराधों, साईबर एवं यातायात की जानकारी देकर बच्चों की सुरक्षा के लिये हेल्पलाईन नंबर 1800-123-6010 तथा साईबर हैल्पलाईन नंबर 1930 का प्रचार-प्रसार किया गया।

जिला पुलिस मुंगेली अपने इस पहल के माध्यम से बच्चों के जीवन में सुरक्षा और सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प ले रही है। पुलिस अधिकारी और कर्मचारी गांवों और थानों में जाकर जनता को जागरूक कर रहे हैं और इस अभियान के माध्यम से उच्च अपराध प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!