Advertisements

CG CRIME : कांबिंग गस्त के दौरान, पुलिस ने आधी रात पकड़ा गांजा, पुलिस के शिकंजे में आये 2 तस्कर, मोटरसाइकिल में कर रहे थे गांजे की तस्करी,,,,

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

मुंगेली जिले की चिल्फी पुलिस ने कॉम्बिंग गस्त के दौरान मोटरसाइकिल के माध्यम से गांजे की तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गाँजा तस्करो को गिरफ्तार किया है, मुंगेली पुलिस द्वारा लगातार कॉम्बिंग गश्त किया जा रहा है। जिसके कारण विभिन्न प्रकार के अपराधियों को पकड़ने में सफलता मिल रही है।

Combing patrol : अपराध पर नकेल कसने पुलिस कप्तान दलबल के साथ फिर निकले कांबिंग गस्त पर, मुंगेली के घनी आबादी वाले क्षेत्रों में की गई रात्रि पेट्रोलिंग, 300 से अधिक वाहनों की जाँच,हुई कार्यवाही,,,,,

इसी क्रम में शनिवार 1 सितम्बर की रात्रि कॉम्बिंग गश्त के दौरान चिल्फी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि लोरमी तरफ से मोटर साईकल सवार दो युवक अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन कर रहे हैं, कि सूचना पर चिल्फी पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित कर रात्रि 3-4 बजे खैरवार खुर्द चौक में घेराबंदी कर लोरमी तरफ से मोटर साईकल से पण्डरिया जा रहे आरोपी राकेश गौर एवं संजय चन्द्राकर से 6.2 किलो गांजा कीमती 50000/- रूपये एवं गांजा परिवहन में प्रयुक्त मोटर साईकल एचएफ डीलक्स कीमती 30000/- रूपये जप्त किया।

Crime news : कांबिंग गस्त के दौरान, स्कूल से पम्प चोरी कर भाग रहे आरोपियों को पकड़ने में मिली पथरिया पुलिस को सफलता,तीन नाबालिग सहित 6 आरोपी को किया गिरफ्तार,,

आरोपियों से पूछताछ करने पर उड़िसा से मादक पदार्थ गांजा लाकर मुंगेली एवं कबीरधाम में खपाना बताया गया। जिसके सम्बंध में सूक्ष्मता से जांच की जा रही है। आरोपियों के विरूद्ध चौकी चिल्फी में अपराध क्रमांक 679/22 धारा 20 बी एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

Combing patrol : अपराध पर नकेल कसने पुलिस कप्तान दलबल के साथ फिर निकले कांबिंग गस्त पर, मुंगेली के घनी आबादी वाले क्षेत्रों में की गई रात्रि पेट्रोलिंग, 300 से अधिक वाहनों की जाँच,हुई कार्यवाही,,,,,

प्रकरण की विवेचना एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में चौकी प्रभारी सउनि सुशील बंछोर, प्रधान आरक्षक केकम सिंह आहिरे, आरक्षक नमित सिंह ठाकरु, कृष्ण कुमार ध्रुव, कृष्णानंद साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!