Advertisements

CRIME CG : शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने और वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,मुंगेली पुलिस लगातार महिला संबंधित अपराधों पर कर रही त्वरित कार्यवाही

Picture of The prime news

The prime news

SHARE:

मुंगेली : महिला संबंधी अपराध में मुंगेली पुलिस लगातार त्वरित कार्यवाही, इसी कड़ी में शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी शुभम साहू को जिले की लोरमी पुलिस ने गिरफ्तार किया, पीड़िता ने थाना कुण्डा में दहेज शोषण का मामला दर्ज करवाया था,

छत्तीसगढ़ का एक ऐसा जिला जहाँ सुरक्षा की कमान बच्चों के हाथों में, पुलिस अधीक्षक की अभिनव पहल, वनांचल क्षेत्र के बालिका वंदना को बनाया पुलिस अधीक्षक, पुलिस की वर्दी से प्रभावित होकर जाहिर की थी पुलिस बनने की इच्छा,,वहीं जिले के थानों में थाना प्रभारी बनकर बच्चो ने सीखा पुलिस की कार्यप्रणाली,,

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय मुंगेली द्वारा मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने थाना कुण्डा जिला कबीरधाम में लोरमी के रहने वाले शुभम साहू द्वारा शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक शोषण करने एवं मना करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, जिसपर पुलिस ने थाना कुण्डा बिना नंबर अपराध दर्ज कराया गया, चूंकि घटना स्थल थाना लोरमी का होने के कारण थाना लोरमी में नम्बरी अपराध क्रमांक 817/22 धारा 376(2) एन, 323,506बी भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया,

child safety week : बाल सुरक्षा सप्ताह के तीसरे एवं चौथे दिन मुंगेली पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता अभियान का हुआ आयोजन,थाना भ्रमण के साथ पुलिस की कार्यप्रणाली से कराया गया अवगत,बच्चों को गुड टच-बैड टच के बारे में दी गई जानकारी

 

पुलिस ने प्रकरण में विवेचना के दौरान लोरमी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी शुभम साहू को उसके निवास लोरमी चौक में दबिश देकर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया, प्रकरण में विवेचना एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव पाण्डेय, उपनिरीक्षक बुधराम साहू, सउनि आजूराम, प्रधान आरक्षक नरेश यादव, बलराज सिंह, आरक्षक जितेन्द्र सिंह ठाकुर, दीपक राकेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

The prime news
Author: The prime news

Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
Advertisements
और पढ़ें
error: Content is protected !!